Shehnaaz Gill Video: पंजाब की कैटरीना कैफ बनने से लेकर भारत की शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बनने तक सना ने काफी लंबा सफर तय किया है। बिग बॉस के घर में अपनी सादगी, मासूमियत और असल पर्सनालिटी से लाखों दिलों पर राज कर रहीं शहनाज ने शो के बाद काफी प्रसिद्धी पाई।
एक्ट्रेस अब जल्द ही बॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। मगर उससे पहले वो एक के बाद एक अपने लुक्स से फैंस की धड़कनें बढ़ाती नजर आ रही हैं। इन दिनों शहनाज गिल को कई प्रसिद्ध अवॉर्ड शोज में शिरकत करते देखा गया, जहां उन्होंने कभी इंडियन तो कभी वेस्टर्न लुक धारण कर लाइम लाइट बटोरी। इसी कड़ी में उन्होंने दुबई के एक कार्यक्रम के लिए कैरी किए गए अपने लेटेस्ट लुक का एक वीडियो (Shehnaaz Gill Video) साझा किया है, जो वायरल हो रहा है।
शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर किया है कि, जिसमें उन्हें बेबी पिंक कलर के शॉर्ट गाउन में देखा जा सकता है। वीडियो में खूबसूरत और डिजाइनर ग्लैम पिंक फ्रॉक (Shehnaaz Gill Pink Frock Look) में सना किसी डॉल की तरह दिखाई दीं। वहीं शहनाज के फॉलोअर्स उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनके कॉन्फिडेंस के भी कायल हो रहे हैं।
वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आपकी सुबह कैसी चल रही है?।” सना के ड्रेस पर गौर करें तो, पीच ट्यूल फ्रॉक पर सेक्विन और फेदर एम्बेलिशमेंट ड्रेस में ग्लैम ऐड कर रहा है। जबकि इसका प्लंजिंग नेकलाइन इसे और भी सेक्सी बना रहा है। वहीं ड्रेस की बैकलेस डिटेलिंग से शहनाज़ ने सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। फैशनिस्टा अपने मेकअप को भी अपनी ड्रेस के साथ मैच करते हुए लाइट, न्यूड और सटल रखा। लेकिन लिप्स को हाई लाइट करने के लिए उन्होंने ग्लॉस का इस्तेमाल किया। वहीं अपने बालों को एक हाई पोनीटेल में बांधते हुए पैरों में सिल्वर सैंडल स्टाइल किया।
शहनाज गिल का ये खूबसूरत वीडियो इंटरनेट पर आग लगा रहा है। फैंस भी उनके लिए तारीफों के पुल बांधने में नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आप आकर्षक और मनमोहक हैं। #ShehnaazGill (sic)”, दूसरे ने लिखा, “आपकी सुंदरता की तुलना कर सके ऐसा कोई नहीं बना”।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, शहनाज़ बॉलीवुड में अपनी बैक-टू-बैक फिल्मों के लिए कमर कस रही हैं। सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ से इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहीं शहनाज गिल, अब जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही के साथ साजिद खान की कमबैक फिल्म ‘100%’ में नजर आएंगी।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
22 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
23 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines