मुंबई: एक्ट्रेस शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) के सलमान खान की फिल्म ‘भाईजान’ के जरिए बॉलीवुड डेब्यू करने की खबर तो काफी समय से आ ही रही है। अब उन्होंने अपनी नई बॉलीवुड फिल्म का ऐलान कर दिया है। सना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुए एक वीडियो (Shehnaaz Gill Video) क्लिप शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने फिल्म के नाम ‘100 Percent’ की घोषणा की।
अभी पढ़ें – अब रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा पर चढ़ा ‘काला चश्मा’ का खुमार, देखें मजेदार वीडियो
सना (Shehnaaz Gill new film) ने फिल्म के नाम के साथ-साथ फिल्म का पहला पोस्टर भी साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए खुलासा किया कि फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शहनाज के अलावा जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही भी नजर आएंगे।
टीजर में लिखा है, “20 फीसदी कॉमेडी, 20% रोमांस, 20% म्यूजिक, 20% कंफ्यूजन, 20% एक्शन, साथ में हम 100% हैं।” साथ ही आगे, “प्यार के बारे में एक फिल्म, शादी के बारे में एक फिल्म, परिवार और जासूसों के बारे में एक फिल्म।” 100% की टीम द्वारा इसे एक कॉमेडी फिल्म बताई गई है। फिल्म साजिद खान द्वारा निर्देशित है और 2023 में दिवाली के दौरान रिलीज होगी। 2018 के MeToo आरोपों के बाद फिल्म निर्माण में ये उनकी वापसी को दर्ज कराएगा।
क्लिप को साझा करते हुए, शहनाज़ ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “एक्शन, संगीत और जासूसों से भरी एक रोलर कोस्टर कॉमेडी! हम आपको #100 प्रतिशत एंटरटेनर की गारंटी देते हैं !! दिवाली 2023 अभी बड़ी हो गई है !! क्या आप तैयार हैं ??” । सना ने साथ में जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही को भी टैग किया।
अभी पढ़ें – महाराष्ट्र: कमाल राशिद खान को मलाड पुलिस ने किया अरेस्ट, जानें क्या है पूरा मामला
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, शहनाज़ के फैंस ने उन्हें बधाई दी को बधाई दी और उनकी सफलता की कामना की। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘शहनाज आपके लिए बहुत खुश हूं।’ एक अन्य कमेंट में लिखा, “वाह बेबी … रॉक करते रहो।” शहनाज आखिरी बार पंजाबी फिल्म ‘होंसला रख’ में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
18 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines