Shehnaaz Gill Slams Paparazzi: शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हाल ही में शहनाज गिल का ऊप्स मोमेंट पैपराजी ने वायरल कर दिया था। अब पैपराजी एक बार फिर शहनाज गिल की परेशानी का कारण बन गए हैं। इस बार तो एक्ट्रेस उनसे इतना तंग आ चुकी हैं कि उन्हें ताना मारते हुए भी नजर आ रही हैं। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शहनाज गिल ने पैपराजी को ढीठ तक कह दिया है। अब उन्हें इतना गुस्सा क्यों आया और पैपराजी ने ऐसी कौन-सी हरकत की थी? चलिए जानते हैं।
पैपराजी ने शहनाज गिल को किया अनकंफर्टेबल
दरअसल, अब शहनाज गिल का एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक बिल्डिंग में दिखाई दे रही हैं। वो लिफ्ट के आने का इंतजार कर रही हैं और तभी उन्हें पैपराजी घेर लेते हैं। इस दौरान शहनाज गिल बिना किसी मेकअप के अपने कैजुअल लुक में थीं। पहले तो उन्होंने पैपराजी को कुछ नहीं कहा, हालांकि इस दौरान वो थोड़ी अनकंफर्टेबल नजर आईं। फिर भी पैपराजी वहां से नहीं गए और हारकर शहनाज के साथ खड़े शख्स को ही पैपराजी से जाने के लिए रिक्वेस्ट करनी पड़ी।
मना करने के बाद भी नहीं माने पैपराजी
हद तो तब हो गई, जब उनके कहने के बावजूद पैपराजी नहीं माने। इसके बाद शहनाज गिल ने कहा, ‘चलो बस करो अभी, बस करो।’ इतना ही नहीं उनके पास खड़े लोग भी उनसे बार-बार कैमरा बंद करने के लिए कहते रहे। जब पैपराजी ने किसी की भी नहीं सुनी, तो शहनाज गिल ने उन्हें ताना मारते हुए एक शख्स से कहा- ‘ये ढीठ हैं, ये बंद नहीं करेंगे। आपको पता नहीं है इनका।’ इतना सुनने के बाद भी उन लोगों को शर्म नहीं आई और कैमरा ऑन रहा। इसके बाद जब शहनाज लिफ्ट से ऊपर गईं, तो उनके फेस पर पैपराजी को लेकर डिसअपॉइंटमेंट साफ दिखाई दे रहा था।
पैपराजी की हरकत से उदास हुईं शहनाज
इसके बाद शहनाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस मुद्दे पर बात भी की। शहनाज ने अपना एक वीडियो शेयर किया। इसमें वो उदास बैठी हुई थीं और किसी ने उनसे पूछा कि वो उदास क्यों हैं? तो शहनाज ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वो क्या करें? फिर उन्होंने कहानी बताई कि वो प्रैक्टिस के लिए ऊपर आ रही थीं और उन्हें पता नहीं चला कि मीडिया है। उन लोगों ने उन्हें इसी हालत में कैप्चर कर लिया और शहनाज को अपने बाल की चिंता हो गई। उन्होंने बाल नहीं बनाए हुए थे और अब लोग क्या कहेंगे? ये सोचकर शहनाज परेशान दिखीं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines