मुंबई: सिंगर, एक्ट्रेस और मॉडल शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आए दिन अपने नए नए कला का प्रदर्शन कर फैंस को चौंकाती देखी जाती हैं। उनके मस्तीभरे अंदाज से तो हम पहले ही वाकिफ थे।
दूसरी ओर उनकी आवाज के भी करोड़ों फैंस मौजूद हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपना एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें वो अपनी सुरीली आवाज का प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं।
रविवार को अपने इंस्टा फैमिली को कुछ मोलोडी ट्रीट्स देते हुए उन्होंने एक वीडियो (Shehnaaz Gill Video) जारी किया है, जिसमें एक बार फिर वो माइक के सामने खड़ी हो रोमांटिक सॉन्ग को अपनी आवाज में गाती हुई सुनी जा सकती हैं। इस बार शहनाज शाहरुख की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से ‘तुझमें रब दिखता है’ गानें को अपनी आवाज देती देखी जा सकती हैं।
ये पहली बार नहीं है जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill Sings Tujhme Rab Dikhta Hai) की आवाज का जादू यूं सोशल मीडिया फैंस के सर चढ़कर बोल रहा है। इससे पहले उन्होंने विशाल मिश्रा के गीत ‘कैसा हुआ’ को गाया था। इसके बाद वो नेहा कक्कड़ के गाने ‘तारों के शहर’ को गाती हुई सुनी जा सकती हैं।
नेटिजेंस भी इस वीडियो को देख उनके लिए तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कुछ लोगों ने तो #Sidnaaz को ये गाना डेडिकेट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने शहनाज गिल और उनकी मीठी आवाज पर प्यार लुटाया है।
शहनाज (Shehnaaz Gill sings song) अपने चुलबुले अंदाज के साथ-साथ वो अपनी मीठी आवाज को लेकर भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सना आए दिन अपनी स्टाइलिश तस्वीरें भी साझा करती देखी जाती हैं। अब उन्होंने फैंस को एक बार फिर कुछ नया ट्रीट दिया है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
वर्कफ्रंट, की बात करें तो, शहनाज़ सलमान खान की फिल्म ‘भाईजान’ में राघव जुयाल के साथ दिखाई देंगी, जो उनका बॉलीवुड डेब्यू भी है। फिल्म में पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में होंगी, आयुष शर्मा और ज़हीर इकबाल के साथ, जो कथित तौर पर सलमान के भाइयों की भूमिका निभाते दिखेंगे। फिल्म 30 दिसंबर, 2022 को रिलीज़ होगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
3 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
7 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
10 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines