‘बिग बॉस’ फेम शहनाज गिल अब बॉलीवुड में धांसू एंट्री ले चुकी हैं। शहनाज गिल अब अपने करियर की बुलंदियों पर हैं। लॉयल फैंस कमाने के साथ-साथ शहनाज गिल खूब पैसा भी कमा रही हैं। इसीलिए तो अब शहनाज गिल ने अपनी कार कलेक्शन में एक और आलीशान कार जोड़ ली है। आज शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी है। शहनाज ने नई गाड़ी की तस्वीरें भी शेयर कर दी हैं।
शहनाज गिल ने खरीदी कौन-सी कार?
आपको बता दें, अब शहनाज गिल ने जो कार खरीदी है, उसकी कीमत करोड़ों में है। अब शहनाज गिल ने नई चमचमाती Mercedes-Benz GLS खरीद ली है, जिसकी कीमत 1.57 से 1.65 करोड़ रुपये के बीच है। अब ये खबर देते हुए एक्ट्रेस ने अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर की। अपनी नई Mercedes के साथ शहनाज गिल ने ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वो कार के साथ जमकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
शहनाज गिल की लग्जरी कार की झलक आई सामने
शहनाज गिल के चेहरे पर नई लग्जरी कार खरीदने की खुशी साफ झलक रही है। एक्ट्रेस का चेहरा खुशी से खिल उठा है और अब उनका ये नूर देख फैंस भी उनके लिए खुश नजर आ रहे हैं। अब इस नई गाड़ी का वेलकम शहनाज गिल ने पूजा के साथ किया है। तस्वीरों में शहनाज गिल कार पर तिलक करते हुए नजर आ रही हैं और वो नारियल भी फोड़ रही हैं। इस स्पेशल मोमेंट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सपनों से लेकर रास्ते तक, मेरी कड़ी मेहनत के अब चार पहिए हैं। सच में ब्लेस्ड महसूस कर रही हूं! वाहेगुरु तेरा शुक्र आ।’
यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu के नाम का बन गया मंदिर, कहां दिखी फैन की ऐसी दीवानगी?
फैंस ने दी शहनाज को नई कार की बधाई
शहनाज गिल इस खुशी में भी भगवान का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलीं। अब फैंस एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें इस कार के लिए बधाई दे रहे हैं। जितनी एक्साइटेड शहनाज गिल दिख रही हैं, उतने ही एक्साइटेड उनके फैंस भी नजर आ रहे हैं। शहनाज की इस कामयाबी पर हर कोई उन्हें मुबारकबाद दे रहा है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines