Shehnaaz Gill Bollywood Debut: रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा रहीं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू की खबरों को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते लंबे समय से ये खबरें थीं कि एक्ट्रेस, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि, कुछ समय पहले ही ऐसी भी खबर आई कि शहनाज ने सलमान खान की फिल्म को लात मार दी है। इन्हीं सब अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए खुद शहनाज गिल ने सच सामने रखा है।
शहनाज गिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सच्चाई बयां की है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट साझा करते हुए लिखा, ‘एलओएल! ऐसी अफवाहें पिछले कुछ हफ्तों से मेरे लिए रोज का एंटरटेनमेंट बनी हुई हैं। मैं लोगों के फिल्म देखने और उसमें खुद के होने का भी इंतजार नहीं कर पा रही हूं।’ इस तरह सना ने साफ कर दिया है कि वो अभी भी मूवी का हिस्सा हैं और ऐसी खबरें महज अफवाह हैं।
और पढ़िए –Tejasswi Prakash बड़े पर्दे पर मचाएंगी धमाल, पोस्टर जारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुष शर्मा के जरिए अंतिम समय पर फिल्म से बाहर होने के बाद शहनाज को अब पंजाबी सिंगर-एक्टर जस्सी गिल के अपोजिट देखा जाएगा। ये एक प्यारी सी लव स्टोरी होगी। वहीं, फिल्म में जहां सलमान, पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करेंगे। वहीं राघव जुयाल को मालविका शर्मा संग रोमांस फरमाते देखा जाएगा।
और पढ़िए –Esha Gupta ने लिंगरी में बिखेरा जलवा, हॉट अंदाज देख फैंस घायल
शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आज के समय में किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद वो हिंदी टेलीविजन और अब बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फैंस सना को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बॉलीवुड डेब्यू से पहले शहनाज को अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से फैंस का दिल जीतते देखा जा रहा है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines