Shehnaaz Gill Boyfriend: पंजाब की कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और टेलीविजन की चहीती डीवा शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट से लेकर उनकी पर्सनल जिंदगी तक के बारे में तमाम रिपोर्ट्स वायरल हो रहे हैं। वहीं अब सना ने अपनी डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है।
बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से शहनाज गिल का नाम स्लो-मोशन में डांस करने वाले मशहूर डांसर-होस्ट राघव जुयाल (Raghav Juyal) से जुड़ रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि क्योंकि बीते दिनों एक्ट्रेस को राघव जुयाल के साथ देखा गया था। इन्हीं अटकलों को लेकर शहनाज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वहीं, इस डेटिंग रुमर्स पर शहनाज से सवाल पूछा गया, जिसपर वो चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब देती नजर आई हैं।
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शहनाज गिल, राघव जुयाल संग अपने लिंक अप का सवाल सुनते ही भड़क गईं। एक्ट्रेस ने मीडिया को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा,’मीडिया झूठ क्यों बोलती है? मीडिया हर बार झूठ बोलती है और कुछ भी बोलती है। हम किसी के साथ खड़े हो जाएं या किसी के साथ घूम लें तो रिलेशन में हैं? नहीं ना तो बस, मीडिया फिजूल बोलती है। अब मैं हाइपर हो जाऊंगी।’
बता दें कि शहनाज ने ये बयान अपने भाई शहबाज के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में दिया था। इस इवेंट में एक्ट्रेस ब्लैक को-ऑर्ड ड्रेस में बेहद हसीन नजर आई थीं। साथ ही उन्होंने रेड ब्लेजर पहन अपने लुक को कम्पलीट किया था। वहीं, ये भी साफ कर दें कि शहनाज गिल और राघव जुयाल दोनों ही सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) में नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines