---विज्ञापन---

Shehnaaz Gill ने बोरियत से बचने के लिए किया कुछ ऐसा, वीडियो देख छूट पड़ेगी हंसी

Shehnaaz Gill Video: टेलीविजन शो ‘बिग बॉस 13’ का हिस्सा बन पूरे देश के लोगों का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आज के समय में किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। साथ ही अपने बेहतरीन सोशल मीडिया पोस्ट्स से इंटरनेट […]

---विज्ञापन---

Shehnaaz Gill Video: टेलीविजन शो ‘बिग बॉस 13’ का हिस्सा बन पूरे देश के लोगों का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आज के समय में किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। साथ ही अपने बेहतरीन सोशल मीडिया पोस्ट्स से इंटरनेट वर्ल्ड का तापमान बढ़ाती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में सना का लेटेस्ट पोस्ट सामने आते ही छा गया है, जिसमें वो ड्राइवर से कई सवाल करती हुई दिख रही हैं।

शहनाज गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो (Shehnaaz Gill Video) पोस्ट किया है। इस क्लिप में एक्ट्रेस, येलो कलर का सूट-बूट पहने कार में बैठी नजर आ रही हैं। हालांकि, अपना सफर तय करते-करते शहनाज बोर होने लगती हैं और इससे बचने के लिए वो अपने ड्राइवर को परेशान करने लग जाती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज अपने ड्राइवर के साथ बातें करते हुए और उन्हें अपनी फेवरेट चीजों के बारे में बताते हुए नजर आ रही हैं।

---विज्ञापन---

वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा, ‘अब मैं बोर होती हूं तो मैं अपने आप को एंटरटेन कर लेती हूं। वीडियो में आप सुन सकते है कि, शहनाज बता रही हैं कि उन्हें मुंबई में रहन पसंद है, क्योंकि मुबंई ने ही उन्हें वो सब कुछ दिया है जो वो चाहती थीं। इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें लोनावला में घूमना बेहद पसंद है। वो ये भी बता रही हैं कि शूटिंग के साथ-साथ शूट के बाद स्क्रीन पर खुद को देखने में उन्हें काफी मजा आता है।’

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर ये वीडियो आते ही छा गया है जिसपर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं और इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। शाहनाज का हर वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा जाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, शहनाज गिल बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

First published on: Aug 17, 2021 09:31 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola