Shehnaaz Gill Dancing on Kaali Activa Song: शहनाज गिल बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। हाल ही में शहनाज ने सिडनी में एक इवेंट में डांस परफॉर्मेंस दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज को ‘काली एक्टिवा’ गाने पर डांस करते हुए देखा गया और उनके डांस के वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘सजना वे सजना’ गाने पर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी, जो कि दर्शकों को बहुत पसंद आई।
शहनाज ने काली एक्टिवा पर लगाए ठुमके
शहनाज गिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिलहाल के सबसे बड़े ट्रेंड काली एक्टिवा गाने पर एक शानदार परफॉर्मेंस दी। शहनाज को इस गाने पर डांस करते हुए देखकर वहां मौजूद लोगों ने खूब एन्जॉय किया। हर किसी ने इस खूबसूरत पल को अपने-अपने मोबाइल में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर अब शहनाज के इस डांस ने फैंस का दिल लूट लिया है। शहनाज के वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहे हैं जिन्हें फैंस की ओर से काफी प्यार मिल रहा है।
शहनाज ने सजना वे सजना पर भी लगाए ठुमके
सिर्फ काली एक्टिवा गाने पर ही नहीं, शहनाज गिल ने अपने ही गाने सजना वे सजना पर भी अपनी परफॉर्मेंस दी। इस गाने पर भी उन्होंने खूब ठुमके लगाए। इंस्टेंट बॉलीवुड द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शहनाज गिल नीले रंग की शॉर्ट ड्रेस में बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका डांस करते हुए आत्मविश्वास साफ तौर पर झलक रहा था। इस दौरान फैंस उनके डांस की वीडियो बना रहे थे और उनकी हौसला अफजाई भी कर रहे थे। कई फैंस ने कमेंट्स में दिल वाले इमोजी पोस्ट किए जबकि कई लोगों ने उनकी खूबसूरती की भी तारीफ की।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
45 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines