नेशनल टीवी पर इमोशनल हुईं Shehnaaz Gill, रोती सना का वीडियो वायरल

India’s Got Talent: पॉपुलर एक्ट्रेस शहनाज गिल अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस बीच अब सना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो इमोशनल नजर आ रही हैं.

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill. image credit- instagram

India’s Got Talent: पॉपुलर एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. हाल ही में शहनाज की फिल्म ‘इकी कुड़ी’ आई है, जिसको लेकर एक्ट्रेस चर्चा में हैं. हर कोई इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहा है और सभी शहनाज की फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं, लेकिन इस बीच अब शहनाज का रोते हुए एक वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

इंडियाज गॉट टैलेंट का प्रोमो

दरअसल, सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जो इंडियाज गॉट टैलेंट का है. इस वीडियो में वायरल सिंगर किशोरे मंडल की जोड़ी नजर आ रही है, जो स्टेज पर गाना गा रही है कि एक-दूजे से हुए जुदा. इस गाने को सुनने के बाद शहनाज गिल इमोशनल हो जाती हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक जाते हैं.

विज्ञापन

इमोशनल हुईं शहनाज गिल

इस वीडियो के बैकग्राउंड में वाइस ओवर चल रहा है कि यादों से जुड़ा एक गाना, जो कर गया आंखें नम. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो सामने आया, तो वायरल हो गया. इतना ही नहीं बल्कि कमेंट्स में यूजर्स भी इमोशनल नजर आ रहे हैं और शहनाज को सपोर्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है.

कार्डियक अरेस्ट से हुआ था सिद्धार्थ शुक्ला का निधन

गौरतलब है कि 2 सितंबर, 2021 को 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला दोनों ही टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस में नजर आए थे. दोनों की जोड़ी को लोगों का बेहद प्यार मिला था. ऐसी चर्चा थी कि दोनों के बीच कुछ है, लेकिन ये कभी कंफर्म नहीं हुआ.

विज्ञापन

इमोशनल हुईं शहनाज गिल

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के वक्त शहनाज गिल का बुरा हाल हुआ था. शहनाज ने जैसे-तैसे खुद को संभाला और अपनी लाइफ में आगे बढ़ी. इस बीच अब शहनाज का ये वीडियो सामने आया है, जिसके बाद चर्चा हो रही है कि शहनाज को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई और वो इमोशनल हो गईं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ