Shehnaaz Gill Blocked Salman Number: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के साथ शहनाज गिल बॉलीवुड डेब्यू कर रही है।
फिल्म में भी शहनाज ने अच्छा रोल प्ले किया है और इसके साथ ही शहनाज गिल भी पूरी स्टार कास्ट की तरह फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। इस बीच फिल्म की टीम हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंची थी और वहां, शहनाज ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार सलमान का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था।
सलमान ने शहनाज को कॉल किया
बता दें कि कॉमेडी शो में कपिल शर्मा के साथ बात करते हुए शहनाज ने बताया कि- ‘ये किस्सा तब का है जब सलमान ने उन्हें ‘किसी का भाई किसी की जान’ में एक रोल ऑफर करने के लिए बुलाया था और उस वक्त वह अमृतसर में थीं, जब सलमान ने कॉल किया तो यह उनके फोन पर अनजान नंबर (Unknown Number) शो कर रहा था।’
शहनाज ने Truecaller ऐप पर नंबर सर्च किया
वहीं, शहनाज आगे कहती हैं कि- उनकी अनजान नंबरों को ब्लॉक करने की आदत है और उन्होंने बिना ये जाने कि वो सलमान खान की कॉल थी उस नंबर को तुरंत ब्लॉक कर दिया था। इसके कुछ मिनटों बाद ही शहनाज को मैसेज मिला कि सलमान उन्हें कॉल करने की कोशिश कर रहे हैं।
शहनाज को इसका भरोसा नहीं हुआ और फिर उन्होंने नंबर को कंफर्म करने के लिए Truecaller ऐप पर नंबर सर्च किया और तब पता चला कि वो सच में सलमान खान का ही नंबर हैं। इसके तुरंत बाद शहनाज ने सलमान का नंबर अनब्लॉक किया और उन्हें वापस से कॉल किया। फिर इसके बाद सलमान ने उन्हें फिल्म में रोल ऑफर किया और इस तरह शहनाज को अपना बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका मिला।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के साथ शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, जस्सी गिल और जगपति बाबू भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं, ये फिल्म 21 अप्रैल को ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 hr agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
2 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
3 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
4 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
17 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
18 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
21 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines