Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में एक मजेदार ट्विस्ट आ सकता है। इस बार ‘बिग बॉस’ ने भले ही कंटेस्टेंट्स से जुड़ी सारी डोर काट दी हैं। फिर भी वो ऑडियंस को हैरान करने में कामयाब हो रहे हैं। पहले ही दिन ‘बिग बॉस’ ने एक कंटेस्टेंट को आपसी सहमति से एलिमिनेट कर दिया। हालांकि, फरहाना भट्ट शो से आउट नहीं हुईं, बल्कि ‘बिग बॉस’ ने उन्हें सीक्रेट रूम में डाल दिया है। अब ऐसा लग रहा है कि ये सीक्रेट रूम और भी कई राज छुपाए हुए है। दरअसल, अब इस सीक्रेट रूम से फरहाना भट्ट के अलावा एक और कंटेस्टेंट बाहर आ सकता है।
क्या ‘बिग बॉस 19’ में होगी शहबाज की एंट्री?
सोशल मीडिया पर अब एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा दिखाई दे रहे हैं। ये वायरल फोटो देखकर आप भी चौंक जाएंगे क्योंकि इसमें शहबाज बदेशा ‘बिग बॉस’ के घर में दिखाई दे रहे हैं। वो बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ नहीं, बल्कि सीक्रेट रूम में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखकर अब फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि शहबाज बदेशा की जल्द ही ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री होने वाली है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देखकर फैंस ने एक्साइटमेंट दिखानी भी शुरू कर दी है।
क्या है शहबाज की सीक्रेट रूम वाली फोटो की सच्चाई?
हालांकि, सच कुछ लोगों का दिल तोड़ सकता है। आपको बता दें, शहबाज बदेशा फिलहाल किसी सीक्रेट रूम में नहीं हैं और उनकी ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री नहीं होगी। जो फोटो वायरल हो रही है, वो खुद इस बात का सबूत है कि अभी शहबाज बदेशा बीबी हाउस का हिस्सा नहीं हैं। अगर आप ध्यान से फोटो देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि इसमें शहबाज उन्हीं कपड़ों में नजर आ रहे हैं, जो उन्होंने ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में पहने थे। साथ ही सीक्रेट रूम में जो टीवी चल रहा है, उसमें सलमान खान भी पुराने कपड़ों में दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के कौन हैं 7 सुपर एक्टिव कंटेस्टेंट्स? शो के शुरू में ही जमाई धाक
बसीर अली पर भड़के शहबाज
इससे साबित होता है कि ये तस्वीर पुरानी है और एंट्री से पहले शहबाज को उस रूम में बिठाया गया होगा। यानी उनकी शो में एंट्री की खबर झूठी है। आपको बता दें, शहबाज इन दिनों सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव नजर आ रहे हैं। उन्होंने लेटेस्ट एपिसोड देखने के बाद बसीर अली की क्लास भी लगाई है। शहबाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मृदुल कभी मेरा कम्पटीशन था ही नहीं। मैंने कभी उसे अपना कम्पटीशन माना भी नहीं। लेकिन ये बसीर अली, मुझे समझ नहीं आता इसका प्रॉब्लम क्या है? सिर्फ जोर से चिल्लाना आता है तो क्या हर बात पर चिल्लाएगा? कुनिका जी पर जोर से चिल्लाना और सबके सामने ओवर स्मार्ट बनने की कोशिश करना… ये सब उसका लेवल दिखाता है, बिल्कुल सही नहीं लगा।’
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
44 mins ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines