Shehbaz Badesha: शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा अब बिग बॉस 19 के घर से बाहर आ चुके हैं. शो से बाहर आने के बाद भी शहबाज लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बीच अब शहबाज ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जो चर्चा में आ गया. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर शहबाज ने ऐसा क्या कह दिया है? तो आइए जानते हैं उनके इस बयान के बारे में…
शहबाज ने दिया जवाब
दरअसल, सलमान खान के शो बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद शहबाज ने स्क्रीन संग बातचीत में कहा है कि हां, मैं पलता हूं और मेरी बहन मुझे पैसे देती है क्योंकि उसके सिवा मेरा और कोई नहीं है. उनके फैंस भी यही कहते हैं और अगर बहन दे रही है, तो मैं भी खुशी से लूंगा. शहबाज ने आगे कहा कि अगर वो मुझे मजाक में कहेगी कि मैं ऊंची पहाड़ी से कूद जाऊं, मैं बिना एक सेकेंड सोचे ऐसा कर सकता हूं.
शहनाज पर फाइनेंसियली डिपेंडेंट
गौरतलब है कि सलमान खान के शो में शहबाज ने बहन शहनाज गिल पर फाइनेंसियली डिपेंडेंट रहने की बात कही थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि लोग उन्हें ताने देते हैं कि मैं बहन की कमाई पर पलता हूं. अब सवाल ये है कि क्या बिग बॉस से फेम पाने के बाद भी शहबाज बहन पर फाइनेंसियली डिपेंडेंट रहेंगे?
क्या बोले शहबाज?
इस पर रिएक्ट करते हुए शहबाज ने कहा कि पहले लाइफ में कुछ चीजें सही नहीं थीं. मैंने सोचा था कि बिग बॉस के बाद चीजें शानदार होंगी और अब वो अच्छा समय आ गया है. मैं अपना बेस्ट करूंगा, जहां तक बहन की कमाई पर पलने वाले टैग की बात है, तो मैं शहनाज की कमाई खाता रहूंगा, कोई टेंशन नहीं है.
बिग बॉस 19 से बाहर आ चुके हैं शहबाज
बता दें कि सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में शहबाज ने लोगों का बेहद मनोरंजन किया है. हर किसी ने शहबाज को प्यार दिया, लेकिन फिनाले से पहले शहबाज बेघर हो गए. अब शो अपने फिनाले के करीब है. देखने वाली बात होगी कि बिग बॉस 19 का विनर कौन होता है?
यह भी पढ़ें- Ranveer Singh के खिलाफ क्यों दर्ज हुई शिकायत? Dhurandhar की रिलीज से पहले विवाद में अभिनेता
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines