हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shefali Jariwala की एक्स पर आखिरी पोस्ट वायरल, जानें जिंदगी के छिपे राज और पहले पति के बारे में

Shefali Zariwala Life Journey: ‘कांटा लगा’ गाने से रातों रात फेमस होने वालीं शेफाली जरीवाला का 2002 में रिलीज हुआ उनका आइकॉनिक म्यूजिक वीडियो था, जिसे करीब 10 करोड़ लोगों ने देखा। ये गाना धर्मेंद्र और आशा पारेख की फिल्म समाधि के 1972 के मशहूर गाने का रीमिक्स था। जानें शेफाली जरीवाला की जिंदगी से जुड़े किस्से, करियर, जन्मस्थान और पहले पति के बारे में।

विज्ञापन
शेफाली जरीवाला की एक्स पर आखिरी पोस्ट सिद्धार्थ शुक्ला के साथ है।

Shefali Zariwala Life Journey: एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और मशहूर एक्ट्रेस शेफाली ज़रीवाला 15 साल की उम्र से मिरगी की बीमारी से जूझ रही थीं। यह खुलासा उन्होंने खुद किया था। गुजरात के अहमदाबाद में शेफाली ज़रीवाला का जन्म हुआ। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया। 2002 में उनका आइकॉनिक म्यूजिक वीडियो कांटा लगा रिलीज हुआ, जिसने उन्हें रातों-रात प्रसिद्ध किया।
रियलिटी शो बिग बॉस 13 में शेफाली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में नजर आईं। उनके दूसरे पति पराग त्यागी भी मशहूर टीवी अभिनेता हैं। पति पराग त्यागी के साथ ही उन्होंने डांस रियलिटी शो नच बलिए में हिस्सा लिया था।

एक्स पर आखिरी पोस्ट सिद्धार्थ शुक्ला के साथ

42 वर्षीय अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की एक्स पर आखिरी पोस्ट सिद्धार्थ शुक्ला के साथ है। सितंबर 2024 में सिद्धार्थ शुक्ला की पुण्यतिथि पर शेफाली ने इस पोस्ट को शेयर किया था। बिग बॉस 13 के सह-कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला की मौत भी सितंबर 2021 में हृदय गति रुकने से हुई थी। शेफाली की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट सिद्धार्थ को उनकी पुण्यतिथि पर एक मार्मिक श्रद्धांजलि थी।

विज्ञापन

फिल्म और वेबसीरीज में भी दिखीं शेफाली

2004 की बॉलीवुड फिल्म मुझसे शादी करोगी में शेफाली ज़रीवाला ने सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम किया। ALT बालाजी की वेब सीरीज बेबी कम ना में शेफाली ज़रीवाला ने श्रेयस तलपड़े के साथ अभिनय किया। शेफाली अपने बोल्ड और स्टाइलिश लुक्स के लिए इंस्टाग्राम पर सक्रिय थीं।
उनके पूर्व पति हरमीत सिंह मीत ब्रदर्स के संगीतकार, जिनसे 2009 में तलाक हुआ। वे अपनी फैशन सेंस और ग्लैमरस अपीयरेंस के लिए चर्चा में रहीं।

42 साल की उम्र में मुंबई में निधन

‘कांटा लगा’ गाने से रातों रात फेमस होने वालीं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने बताया: “शेफाली को जब लाया गया तब वो जीवित नहीं थीं। उनके साथ उनके पति और कुछ लोग थे।” जब अस्पताल के RMO (ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर) से बात की गई तो उन्होंने कहा कि “आप इस मामले में डॉ विजय लुल्ला से बात करें।” अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ विजय लुल्ला का कहना था: “मैं किसी मरीज़ की जानकारी नहीं दे सकता।” बाद में डॉ सुशांत नाम के एक और डॉक्टर ने इस बात की पुष्टि की और कहा, “हम शेफाली का शव पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज रहे हैं।” अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि शेफाली की मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ साफ़ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola