Shefali Jariwala Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रही हैं। शनिवार को उनके अचानक निधन की आई खबर ने हर किसी को चौंका दिया है। ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस के जाने से उनके चाहने वालों की आंखें भी नम हो गई हैं। भले ही शेफाली फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव नहीं रही हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव थीं। एक थ्रोबैक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुद रिवील किया था कि उन्होंने रातों-रात फेमस होने के बावजूद इंडस्ट्री से दूरी क्यों बना रखी थी? एक्ट्रेस ने बताया था कि वह 15 साल तक गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं और ये बीमारी उनके करियर का रोड़ा बन गई थी।
हेल्थ इश्यू पर बात की थी बात
ई-टाइम्स को दिए थ्रोबैक इंटरव्यू में शेफाली जरीवाला ने अपनी हेल्थ इश्यू पर बात की थी जिसके चलते उन्हें इंडस्ट्री से दूरी बनाकर रखना पड़ा था। एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वह 15 साल की थीं, उस वक्त उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा था। शेफाली ने बताया था कि उन्हें याद है कि उन पर पढ़ाई को लेकर काफी प्रेशर था। तनाव और चिंता की वजह से उन्हें दौरे पड़ सकते थे। डिप्रेशन की वजह से कई बार दौरे पड़ सकते हैं। इस बीमारी ने उनके सेल्फ कॉन्फिडेंस को हिलाकर रख दिया था।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala का क्या था आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट? निधन के बाद हो रहा वायरल
15 साल की उम्र में पड़ा था दौरा
शेफाली जरीवाला ने आगे बताया था कि स्कूलिंग के दौरान उन्हें क्लास में, स्टेज के पीछे या फिर सड़कों पर और कहीं-कहीं दौरे पड़ते थे, जिसकी वजह से उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस कम हो जाता था। जाहिर है कि एल्बम ‘कांटा लगा’ के बाद से उन्हें रातों-रात फेम मिल गया था और वह घर-घर में पॉपुलर हो चुकी थीं। हालांकि इतना फेम मिलने के बावजूद शेफाली जरीवाला ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी जिससे हर कोई हैरान था।
करियर में रोड़ा बन गई थी बीमारी
इंटरव्यू के दौरान इसके पीछे का कारण बताते हुए शेफाली जरीवाला ने कहा था, ‘कांटा लगा’ सॉन्ग करने के बाद लोग मुझसे पूछते थे कि मैं काम क्यों नहीं करती हूं। अब मैं उनसे कह सकती हूं कि मिर्गी के दौरों की वजह से मैं ज्यादा काम नहीं कर पाती थी। मुझे पता नहीं होता था कि अगला दौरा कब पड़ जाएगा। ये 15 साल तक चलता रहा। मैं खुद पर प्राउड फील करती हूं कि मैं अपनी बीमारी से उबर सकी हूं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मुझे खुद पर प्राउड है क्योंकि मैंने अपने डिप्रेशन, टेंशन और पैनिक अटैक को नॉर्मली तरीके से एक स्ट्रॉन्ग सपोर्ट सिस्टम की हेल्प से मैनेज किया है।’ गौरतलब है कि शेफाली जरीवाला के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। हालांकि उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines