हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या वाकई 'एंटी-एजिंग इंजेक्शन्स' बने Shefali Jariwala का काल? पति पराग त्यागी ने अब किया बड़ा खुलासा

Shefali Jariwala Death Truth: शेफाली जरीवाला, पिछले साल जून 2025 में दुनिया छोड़कर चली गईं थी. इस बीच उनकी मौत को लेकर कई अफवाहें फैली. कई लोगों ने ब्यूटी इंजेक्शन्स लेने की वजह बताई. हालांकि, अब पति पराह त्यागी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं सच्चाई.

विज्ञापन
Shefali Jariwala Death Truth

Parag Tyagi On Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली जरीवाला, जिन्हें ‘कांटा लगा’ गाने से बहुत प्रसिद्धि मिली, मात्र 42 साल की उम्र में 27 जून 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह गईं. उनकी अचानक मौत ने सबको सदमा पहुंचाया. मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई. फिर भी सोशल मीडिया और खबरों में एक अफवाह तेजी से फैल गई कि एंटी-एजिंग इंजेक्शन्स ने उनकी जान ली है. अब उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी ने इन अफवाहों पर साफ-साफ जवाब दिया है.

यह भी पढ़ें: 15 मई को थिएटर में होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, एक साथ रिलीज होंगी ये 4 बड़ी फिल्में, देखें लिस्ट

मौत की खबरें और अफवाहें का सच

शेफाली की मौत के तुरंत बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने खाली पेट एंटी-एजिंग इंजेक्शन लगवाए थे, जिससे उनका ब्लड प्रेशर गिरा और हार्ट अटैक आ गया. जबकि कुछ लोग कहने लगे कि ग्लूटाथियोन और विटामिन सी जैसे इंजेक्शन खतरनाक हो सकते हैं, खासकर अगर सही तरीके से न लिए जाएं. इस पर लोगों ने मन में यह नेरेटिव सेट हुआ कि सुंदरता बढ़ाने के इंजेक्शन्स लेने की वजह से शेफाली इस दुनिया को छोड़कर चली गईं. यह इतना खतरनाक हो सकता है.

विज्ञापन

पराग त्यागी ने किया बड़ा खुलासा

पराग त्यागी ने फिल्मी ज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ‘हम लोग सब कुछ खाते हैं. हमें भूखे रहने की क्या जरूरत?’ उन्होंने आगे बताया कि ‘शेफाली अपनी जिंदगी में सबसे फिट थीं. भूखे रहने से तो उनका चेहरा मुरझा जाता था.’ पराग ने ब्यूटी इंजेक्शन्स वाली अफवाहों को साफ नकारा है. पराग ने कहा कि ‘उन्हें और गोरी होने की क्या जरूरत थी? प्लीज मुझे भी बताइए वो कौन सा इंजेक्शन होता है, जो जवान रखता है. अगर आज ऐसा होता तो रतन टाटा जी भी जिंदा होते.’

यह भी पढ़ें: Netflix पर लौटा इस 3 साल पुरानी थ्रिलर मूवी का जादू, ‘धुरंधर 2’ से डबल कमाई करने वाली फिल्म

विज्ञापन

पराग ने शेफाली की मौत किया एसेक्ट

जब शेफाली की मौत हुई, तब पराग एकदम टूट चुके थे. उन्होंने इस भयंकर झटके से उभरने के लिए काफी समय लगाया. शुरुआती समय में वे इस सच को स्वीकार ही नहीं कर पा रहे थे. उन्होंने अपनी छाती पर दिल के करीब शेफाली की शक्ल का टैटू भी बनवाया है. पराग ने इसी इंटरव्यू में बताया कि ‘शेफाली की मौत तय थी. और वे इस कड़वे सच के साथ शांति से रह रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि ‘शारीरिक रूप से भले ही कम समय के लिए साथ थी, लेकिन आत्माएं हमेशा जुड़ी रहेंगी.’ लोगों से अपील की कि अफवाहें न फैलाएं. पराग कहते हैं कि ‘ये सब मत करो यार!’

यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh नहीं हैं भारतीय? सिंगर की नागरिकता को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, ई-वीजा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola