Shefali Jariwala Death Reason: खूबसूरत और अपने बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाने वाली शेफाली जरीवाला, जो कांटा लगा गाने से रातों-रात फेमस हो गई थी। कल उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। जी हां, उनकी मौत अचानक होने से उनके फैंस और करिबियों का दिल तोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो शेफाली की जान कार्डियक अरेस्ट से गई है। कार्डियक अरेस्ट एक उभरती हुई समस्या है, जो लोगों खासतौर पर युवाओं में काफी कॉमन हो गई है। आकाश हेल्थकेयर के , कार्डियोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. आशीष अग्रवाल बताते हैं कि दिल की बीमारियों के रिस्क में महिलाएं भी आने लगी है और यह एक वैश्विक समस्या बन चुकी है।
ब्रेस्ट कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक कैसे?
डॉ. अग्रवाल के मुताबिक, हार्ट डिजीज या कार्डियोवस्कुलर डिजीज न केवल शेफाली, बल्कि अनगिनत अन्य महिलाओं के लिए भी मृत्यु का प्रमुख कारण बने हुए हैं। दुर्भाग्य से, अब ये बीमारी महिलाओं में मृत्यु के प्रमुख कारणों में भी शामिल हो चुकी हैं।
एक्सपर्ट बताते हैं कि यह रोग इतना ज्यादा गंभीर हो गया है कि स्तन कैंसर की तुलना में कार्डियक अरेस्ट 10 गुना अधिक महिलाओं की जान ले लेता है। साल 2020 के एक शोध के अनुसार, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS) का विश्लेषण बताता है कि भारत में 15 से 49 वर्ष की 18.69% महिलाएं अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) से पीड़ित हैं।
कार्डियक अरेस्ट के कुछ अन्य कारण
कार्डियक अरेस्ट लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारी है। अगर कोई इससे बचाव चाहता है, तो उसे अपनी दिनचर्या को सही रखने की जरूरत होती है। साथ ही उन्हें अपना ब्लड प्रेशर, डायबिटीज से लेकर कोलेस्ट्रॉल की समय-समय पर जांच करवानी चाहिए। ये सभी फैक्टर्स भी हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट का कारण होते हैं।
कार्डियक अरेस्ट से बचाव क्या है?
- डाइट में बदलाव करें, सही और संतुलित खाना खाएं।
- शराब और सिगरेट जैसी आदतों से दूरी बनाएं।
- व्यायाम करें मगर बहुत ज्यादा करना भी सही नहीं है।
संकेत क्या है?
- अचानक चक्कर आना या बेहोशी।
- सीने में दर्द और प्रेशर।
- तेज और अनियमित धड़कन।
- सांस लेने में कठिनाई महसूस करना।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की एक्स पर आखिरी पोस्ट वायरल, जानें जिंदगी के छिपे राज और पहले पति के बारे में
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
7 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
11 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
14 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
15 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
17 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines