Sheezan Khan On Tunisha Sharma Case: तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की आत्महत्या ने सभी को चौंका दिया। एक्ट्रेस ने जब अब शो के सेट पर फांसी के फंदे पर लटक अपनी जान दी तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। न सिर्फ एक्ट्रेस के परिवार को इस खबर से सदमा लगा था बल्कि उनके फैंस भी भौचक्के रह गए थे। साथ ही एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) की जिंदगी भी इस हादसे के बाद पूरी तरह से बदल गई है। जेल से रिहा होने के बाद आज भी वो उसी केस में उलझे हुए हैं। लेकिन अब शीजान खान ने तुनिषा शर्मा आत्महत्या में कई बड़े खुलासे किए हैं।
यह भी पढ़ें: Animal के बाद Salaar और Merry Christmas भी OTT पर आने को तैयार, कहां मिलेगी कौनसी फिल्म?
धीमी हुई सच की लड़ाई!
एक्टर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रिवील किया है कि तुनिषा की साइड से कोई भी शख्स सुनवाई में शामिल होने नहीं आता है। एक्टर का दावा है कि वो खुद से हर सुनवाई में शामिल होते हैं लेकिन उनकी तरफ से कोई भी कोर्ट नहीं पहुंचता। फिर भी वो हर हियरिंग का हिस्सा बनते हैं। कभी-कभी तो उनके वकील तक कोर्ट नहीं पहुंचते और एक्टर 4 से 5 बजे तक अपना पूरा दिन हाई कोर्ट में ही बिता देते हैं जैसे सामने वाले इंटरेस्टेड ही न हों। शीजान खान का कहना है कि अब तुनिषा शर्मा के परिवार के लिए सच की लड़ाई बेहद फीकी पड़ गई है।
एक्टर से साइन करवाए गए ये पेपर्स
इतना ही नहीं एक्टर ने इस इंटरव्यू के दौरान एक और शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने अब मीडिया के सामने रिवील किया है कि उनसे कुछ पेपर्स पर साइन करवाए गए जिसकी वजह से वो अब तुनिषा शर्मा के बारे में कुछ भी नहीं लिख सकते। इसी वजह से शीजान खान ने तुनिषा की डेथ एनिवर्सरी पर कुछ भी नहीं लिखा था। इन कागजों पर उनके साइन लेने का मकसद ये था कि सामने वाली पार्टी को ऐसा लगता था कि शीजान खान सिम्पथी और फेम हासिल करना चाहते हैं। जिसकी वजह से उन्होंने एक्टर से पेपर्स साइन करवाए और अब वो न तो तुनिषा शर्मा का नाम ले सकते हैं और न ही उनकी कोई फोटो शेयर कर सकते हैं।
नॉर्मल जिंदगी जीने के लिए तरसे एक्टर
बता दें, इससे पहले शीजान शायरी के जरिए अपनी को-स्टार को याद करते थे। अब उन्होंने बताया है कि इस हादसे के बाद उनकी और उनके परिवार की जिंदगी पूरी तरह से पलट गई है। उनको अब ऐसा महसूस करवाया जाता है कि वो खुशियां नहीं मना सकते और उनके पास ये सब करने का हक ही नहीं है। वो सोशल मीडिया पर भी किसी सेलिब्रेशन का पोस्ट शेयर नहीं कर सकते जबकि सामने वाले अपने कुत्ते तक का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शीजान खान को ऐसा लगने लगा है जैसे उनसे और उनके परिवार से एक नॉर्मल लाइफ जीने का हक छीन लिया गया है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines