Shazia Manzoor: पाकिस्तान की मशहूर सिंगर शाजिया मंजूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में शाजिया मंजूर अपने को-होस्ट और कॉमेडियन शेरी नन्न्हा को जोरदार तमाचा जड़ती नजर आ रही है। शाजिया ने एक बार नहीं बल्कि बार-बार शेरी को थप्पड़ मारा है और फिर शेरी को धक्का भी दे दिया। लाइव टीवी पर शो के दौरान खूब हंगामा हो गया।
गुस्से से तमतमाई शाजिया मंजूर
दरअसल, एक शो के दौरान शेरी नन्न्हा ने सिंगर शाजिया मंजूर से हनीमून को लेकर सवाल किया। जैसे ही शाजिया मंजूर ने इस सवाल को सुना तो वो एकदम गुस्से से तमतमा गईं और उन्होंने उठकर शेरी नन्न्हा को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। साथ ही शाजिया, शेरी को धक्की देती भी नजर आती हैं और कहती हैं कि तुम्हारी हिम्मत कैसी हुई, मुझसे इस तरह का सवाल करने की?
अब्बास हैदर ने की मामला शांत करने की कोशिश
हालांकि इस दौरान शो के होस्ट मोहसिन अब्बास हैदर, शाजिया को शांत करने की कोशिश करते हैं, लेकिन शाजिया गुस्से से लाल और चुप होने का नाम नहीं लेती और कहती हैं कि मैंने पहले भी इसके बारे में मना किया था। अब्बास के बार-बार शांत करने पर भी शाजिया नहीं रुकती और बार-बार शेरी पर जोर से चिल्लाती हैं और उन्हें थप्पड़ मार देती हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मजाक ही भी हद होती है- शाजिया
वायरल वीडियो की बात करें तो शाजिया हनीमून को लेकर पूछे गए सवाल पर चिढ़ जाती है। उनका कहना है कि इस तरह का सवाल किसी खातून से नहीं किया जाना चाहिए। शाजिया का कहना है कि शेरी ने पिछली बार भी इस तरह बदतमीजी की थी, ये कोई तरीका है हनीमून को लेकर सवाल करना, इसका मतलब क्या है। इस दौरान अब्बास, शेरी से कहते हैं कि जो स्क्रिप्ट में लिखा होता है वो ही बोला करो ना, अपनी तरफ से क्यों लाइनें जोड़ते हो। फिर शाजिया कहती हैं कि बस हो गया, मजाक की भी हद होती है।
यह भी पढ़ें- Javed Akhtar मानहानि केस पर Kangana Ranaut की सफाई, बोलीं- सुशांत की तरह मैंने भी सुसाइड…
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
56 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines