हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं Shazia Iqbal? जो रणवीर सिंह की Dhurandhar देख हुईं आगबबूला; यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

Shazia Iqbal Criticize Dhurandhar: फिल्म डायरेक्टर शाजिया इकबाल इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में शाजिया ने ‘धुरंधर’ की बुराई की, जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं. वहीं अब शाजिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट कर दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं शाजिया इकबाल कौन हैं?

विज्ञापन
शाजिया इकबाल ने की 'धुरंधर' की आलोचना

Shazia Iqbal Criticize Dhurandhar: फिल्म डायरेक्टर शाजिया इकबाल ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. सोशल मीडिया पर ट्रोल होने की वजह से शाजिया इकबाल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट कर लिया है. लेकिन इसके बाद भी शाजिया की सोशल मीडिया ट्रोलिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. शाजिया ने हाल ही में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म की काफी बुराई की. डायरेक्टर को ये फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने पोस्ट शेयर कर इस फिल्म को ‘घिनौना’ तक कह दिया. फिर क्या था रणवीर सिंह के फैंस ने शाजिया को आड़े हाथ ले लिया.

‘धुरंधर’ देख भड़कीं शाजिया इकबाल?

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. शाजिया ने इसे देखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए आदित्य धर के डायरेक्शन में बनीं ‘धुरंधर’ पर हमला बोल दिया. शाजिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए इस फिल्म को ‘घिनौना’ बोल दिया. हालांकि शाजिया ने इस फिल्म का नाम नहीं लिया, बल्कि फिल्म का गाना अपनी स्टोरी पर लगाते हुए बिना नाम लिए फिल्म की आलोचना की. जिसके बाद से शाजिया ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं.

यह भी पढ़ें: ‘जनता की गलती…’, The 50 में दिग्विजय राठी पर रजत दलाल ने उठाया हाथ! कशिश कपूर ने यूं किया रिएक्ट

विज्ञापन

इंस्टाग्राम अकाउंट किया प्राइवेट

शाजिया की क्रिप्टिक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें इतना ट्रोल किया कि तंग आकर डायरेक्टर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर दिया. बता दें शाजिया ने एक नहीं बल्कि 2 पोस्ट को शेयर किया था. जहां एक में उन्होंने फिल्म को घिनौना कहा तो वहीं दूसरी स्टोरी में उन्होंने लिखा कि फिल्म अच्छे BGM के साथ अच्छी फिल्म बन गई. बहुत बढ़िया इंडस्ट्री के लोगों आप में से ज्यादातर लोग अल्पसंख्यकों की परवाह नहीं करते और ये बात साफ दिखती है.

यह भी पढ़ें: क्या Mardaani 3 तोड़ पाई Mardaani और Mardaani 2 का रिकॉर्ड? 4 दिन का जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

विज्ञापन

कौन हैं शाजिया इकबाल?

शाजिया इकबाल फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी डायरेक्टर हैं. उन्होंने पिछले साल आई ‘धड़क 2’ को डायरेक्ट किया है. अगस्त 2025 में आई ये फिल्म शाजिया की पहली डायरेक्टेड फिल्म है. फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आए थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन ऑडियंस ने फिल्म की कहानी की काफी तारीफ की थी. बता दें ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola