India’s Got Latent Controversy: मोस्ट पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुआ विवाद अभी भी शांत नहीं हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इस विवाद को लेकर अभी भी बातें सुनने को मिल रही हैं। इस बीच अब कॉमेडियन समय रैना ने अपने लाइव शो में इस विवाद पर रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि समय ने इस विवाद पर क्या कहा?
अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं समय
दरअसल, कॉमेडियन समय रैना इन दिनों इंडिया में नहीं हैं और वो अपना अमेरिका और कनाडा का दौरा कर रहे हैं। समय ने कनाडा के एडमोंटन में मायर होरोविट्ज थिएटर में अपना लाइव शो किया और इस शो के दौरान समय ने हाल ही में हुए विवाद पर भी चुप्पी तोड़ी। कई रिपोर्टों के अनुसार, इस शो में समय ने कहा कि वक्त बुरा है लेकिन याद रखना दोस्तों, मैं समय हूं।
बीयरबाइसेप्स को याद कर लेना- समय
इस दौरान समय ने एक शख्स को रणवीर का हवाला देते हुए कहा कि बीयरबाइसेप्स को याद कर लेना। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे समय ने कहा कि इस शो में कई बार ऐसे मौके आएंगे, जब आपको लगेगा कि मैं बहुत कुछ फनी बात कर रहा हूं या बोल रहा हूं, लेकिन उस दौरान आप बीयरबाइसेप्स को याद कर लेना। हालांकि, इसके बाद फैंस ने भी बताया कि इन दिनों समय कितने मुश्किल टाइम का सामना कर रहे हैं, लेकिन फिर भी वो लोगों को हंसा रहे हैं।
मेरा समय खराब चल रहा है- समय
हालांकि, जब समय का ये शो खत्म हो रहा था, तो उन्होंने कहा कि शायद मेरा समय खराब चल रहा है, लेकिन दोस्तों याद रखान मैं समय हूं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस शो की खूब चर्चा हो रही है और लोगों ने समय की तारीफ भी की है। इतना ही नहीं बल्कि शुभम दत्ता नाम के एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा भी है कि इस शो को बंद नहीं करना चाहिए और चलने देना चाहिए।
यूजर्स कर रहे तारीफ
इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर तो लोगों का ये भी कहना है कि मैंने अपनी लाइफ में पहली बार 25 साल के एक ऐसे लड़के को देखा है, जो इस समय मेंटल लेवल पर परेशान है, लेकिन फिर भी वो लोगों को हंसा रहा है। उसका उतरा चेहरा, बिखरे बाल, आंखों के नीचे काले धब्बे और उन्होने आते ही कहा कि मेरे वकील की फीस देने के लिए थैंक्स। इंटरनेट पर इस वक्त तमाम तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें- इस हफ्ते टॉप 10 में रहे ये TV स्टार्स, देखें लिस्ट में कौन किस नंबर पर?
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines