Shatrughan Sinha With Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इस वक्त इंटरनेट के हॉट टॉपिक बने हुए हैं। 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस के पिता और दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी के होने वाले ससुराल में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल को गले गलाया और उनके साथ पोज भी दिया। एक्टर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ससुर और दामाद को एक साथ देखने के बाद जहां फैंस काफी खुश हैं तो वहीं नेटिजन्स ने शत्रुघ्न को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कुछ लोग दोनों को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये सब पब्लिसिटी स्टंट था।
ससुर और दामाद साथ-साथ
सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर इकबाल का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं अभिनेता भी अपने दामाद को गले लगाकर उन पर प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद दिखीं। जब पैपाराजी ने एक्ट्रेस से बात करने की कोशिश की तो वो बिना कुछ कहे आगे बढ़ गईं। वहीं जहीर और शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया के सामने पोज दिया और हंसते हुए बातचीत भी की।
यह भी पढ़ें: सपने नहीं ऐम देखना सिखाती है जीतू भैया की सीरीज, देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
नेटिजन्स कर रहे ट्रोल
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने शत्रुघ्न सिन्हा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। जाहिर है कि सोनाक्षी सिन्हा दूसरे धर्म में शादी कर रही हैं, इससे काफी लोग खुश नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि उन्हें अपनी बेटी सोनाक्षी की शादी के बारे में जानकारी नहीं है। साथ ही कहा था कि ‘आजकल के बच्चे किसी की सुनते ही कहां हैं?’ उनके इस रिएक्शन के बाद खबर आने लगी कि शायद एक्ट्रेस का परिवार उनकी शादी से खुश नहीं है।
ऐसे-ऐसे कमेंट कर रहे लोग
अब जब शत्रुघ्न सिन्हा और उनके होने वाले दामाद जहीर इकबाल एक साथ दिखाई दिए तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ये लोग दोगले हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सब पब्लिसिटी स्टंट था इन लोगों का।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मजबूरी का नाम शत्रुघ्न सिन्हा। बेचारे बेटी के आगे खामोश हो गए।’ इस तरह यूजर्स एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
8 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
12 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
13 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
14 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
15 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines