Shatrughan Sinha Reaction On Trolls: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी तो संपन्न हो गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों को काफी ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों ने लव जिहाद को बढ़ावा दिया है, तो वहीं कुछ लोगों ने कपल को धमकियां तक देना शुरू कर दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा के गृहनगर बिहार में भी लोगों ने कपल को काफी ट्रोल किया है। यहां तक कह दिया कि सोनाक्षी को बिहार में घुसने नहीं दिया जाएगा। अब इस मुद्दे पर सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने जवाब से सबको खामोश करने की कोशिश की है। दिग्गज अभिनेता ने न सिर्फ ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया बल्कि उन्हें अपने काम से मतलब रखने की सलाह तक दे डाली है। वहीं एक्ट्रेस के भाई लव सिन्हा ने भी शादी में शामिल न होने पर चुप्पी तोड़ी है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया मुंहतोड़ जवाब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी का सपोर्ट करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया है। अभिनेता ने कहा, ‘आनंद बख्शी ने एक लाइन कही थी, कुछ तो लोग कहेंगे क्योंकि लोगों का काम है कहना… मैं इसमें आगे एक लाइन और जोड़ना चाहता हूं कि कहने वाले अगर फालतू बिना काम-काज के बैठे हैं तो कहना ही उनका काम बन जाता है। मेरी बेटी ने कुछ गलत या असंवैधानिक या गैरकानूनी नहीं किया है जो उसे इतना ट्रोल किया जा रहा है।’
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि शादी दो लोगों का निजी फैसला होता है। इसमें दखल देने का अधिकार किसी को नहीं होना चाहिए। मैं बस प्रदर्शनकारियों से यही कहना चाहता हूं कि अपनी जिंदगी को जियो और उसमें कुछ जरूरत की चीजों को शामिल करो। हमें भी जीने दो, और मुझे कुछ नहीं कहना है।’
यह भी पढ़ें: दीपक चौरसिया ने अरमान के बहाने बिग बॉस पर उठाए सवाल, बीच में कूदीं शिवानी तो घरवालों ने लताड़ा
भाई लव ने किया रिएक्ट
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। पटना में कपल की शादी के बाद विरोध मार्च निकाला गया। हिंदू शिव भवानी सेना की ओर से पटना में होर्डिंग लगाई गई, जिसमें लिखा था, ‘शत्रुघ्न सिन्हा को अपने घर रामायण का नाम बदल लेना चाहिए। अपने बेटों लव और कुश का नाम बदल लेना चाहिए।’ उधर, सोनाक्षी सिन्हा के दोनों भाई लव और कुश भी अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हुए जिसे लेकर काफी बातें बनी थीं। अब एक्ट्रेस के भाई लव ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ‘मुझे एक या दो दिन का समय दीजिए। मैं आपके सभी सवाल का जवाब दूंगा।’
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को मुंबई में सिविल मैरिज की है। शादी के बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
9 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
14 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines