---विज्ञापन---

Sonakshi की शादी के बाद हुई पिता की सर्जरी, Shatrughan Sinha की अब कैसी है हालत?

Shatrughan Sinha Health Update: सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघन सिन्हा की हालत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ये तो फैंस जानते हैं कि एक्टर इस वक्त हॉस्पिटल में भर्ती हैं, लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि उनकी एक सर्जरी हुई है और वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

---विज्ञापन---

Shatrughan Sinha Health Update: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी को अभी कुछ ही दिन हुए हैं और उनके घर पर मुसीबत आ गई है। एक्ट्रेस के पापा शत्रुघन सिन्हा की अचानक तबीयत बिगड़ी और अब वो अस्पताल में भर्ती हैं। शत्रुघन सिन्हा को लेकर फैंस को भी चिंता हो रही है। अचानक एक्टर की ये हालत कैसे हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा ? आखिर उन्हें हुआ क्या है? अब इस तरह के कई सवाल फैंस के मन में चल रहे हैं। ऐसे में अब एक्टर के चाहने वालों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

शत्रुघन सिन्हा की हुई सर्जरी

अब शत्रुघन सिन्हा का हेल्थ अपडेट मिल गया है। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के महज 5 दिन बाद ही उनके पिता हॉस्पिटल पहुंच गए। वो इस वक्त मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि शत्रुघन सिन्हा की एक सर्जरी हुई है। उनका छोटा-सा ऑपरेशन हुआ है, लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि उनकी ये सर्जरी क्यों और किस चीज की हुई है। एक्टर के परिवार वालों ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

---विज्ञापन---

कब मिलेगा डिस्चार्ज?

इसके अलावा शत्रुघन सिन्हा को लेकर एक और सवाल बार-बार किया जा रहा है कि उन्हें कब अस्पताल से छुट्टी मिलेगी? हालांकि, अभी तक इसे लेकर भी कोई अपडेट्स नहीं मिले हैं। मगर राहत की बात ये है कि शत्रुघन की हालत पहले से बेहतर है और अभी उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत इस वक्त स्थिर बताई जा रही है। अब तो बस यही उम्मीद है कि उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha से पहले इन 5 एक्ट्रेस के भी उड़े थे फेक प्रेग्नेंसी रूमर्स, एक तो ले चुकी तलाक

सोनाक्षी की शादी के खिलाफ था परिवार!

बता दें, सोनाक्षी की शादी से पहले और यहां तक की शादी के बाद भी ऐसी खबरें लगातार सामने आई हैं कि वो इस शादी से खुश नहीं थे। दरअसल, ये एक हिन्दू-मुस्लिम वेडिंग थी जिसके खिलाफ पूरा सिन्हा परिवार खड़ा था। हालांकि, सोनाक्षी की जिद के सामने पूरे परिवार को झुकना पड़ा और उनकी शादी जहीर से ही हुई। अभी तक मुस्लिम लड़के से शादी करने पर सोनाक्षी को ट्रोल किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 30, 2024 04:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola