Shatrughan Sinha: बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा हमेशा ही फैंस की पहली पसंद रहे हैं। अभिनेता ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। शत्रुघ्न की पर्सनल लाइफ के चर्चे एक समय में बॉलीवुड के गलियारों में जोरों पर रहते थे। शत्रुघ्न की लव लाइफ और उनकी मैरिड लाइफ दोनों ही सुर्खियों में रही है। हालांकि अब एक्टर ने इसके बारे में बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा?
शत्रुघ्न सिन्हा थे सीरियस रिलेशन में
गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के अफेयर के चर्चे एक समय पर जोरों पर थे। अपनी लव लाइफ पर बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वो अपने रिलेशन को लेकर बहुत ही ज्यादा सीरियस थे। हालांकि उनकी शादी नहीं हो पाई, ये एक अलग बात है, लेकिन ये रिश्ता 7-8 सालों तक चलता रहा। बाद में दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं और दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।
पूनम सिन्हा ने दी पूरी छूट
रीना रॉय और शत्रुघ्न का ये रिश्ता उनकी शादी तक चलता रहा। हालांकि जब दोनों के बीच सब खत्म हो गया तो रीना ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी कर ली थी। इंडिया टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो उसमें कहा गया है कि पूनम सिन्हा ने शत्रुघ्न-रीना को पूरी छूट दी थी और वो जानती थीं कि दोनों रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं। पूनम का मानना था कि शत्रुघ्न कभी किसी के लिए उन्हें नहीं छोड़ेंगे और हुआ भी यही।
कपिल शर्मा के शो में बोले एक्टर
बता दें कि साल 1980 में दोनों की शादी हुई थी। इस शादी से पूनम और शत्रुघ्न को जुड़वा बेटे लव-कुश हुए और बाद में सोनाक्षी हुईं। इतना ही नहीं कपिल शर्मा के शो में एक बार एक्टर ने बताया भी था कि शादी के बाद रीना के लिए उनकी फीलिंग खत्म हो जाएंगी, लेकिन वो नहीं हुई थी। हालांकि, लोगों को ऐसा ही लगता था।
हिंदी सिनेमा को दीं कमाल की फिल्में
इसके साथ ही अगर शत्रुघ्न के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई कमाल की फिल्में दी हैं। एक्टर ने 6 सालों तक अलग-अलग फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग एक्टर काम किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने बतौर लीड फिल्में कीं और लोगों ने उन्हें खूब पसंद भी किया। आज भी एक्टर की बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें खूब पसंद भी करते हैं।
यह भी पढ़ें- ‘मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता…’, Sushmita Sen और उनकी बेटियों को लेकर ये क्यों बोले Rohman Shawl?
संबंधित खबरें
सलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
1 hr ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
3 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
15 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
16 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
18 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
20 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
21 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines