'उन्हें जो सक्सेस मिल रही है...', कार्तिक आर्यन से शत्रुघ्न सिन्हा ने की खुद की तुलना, जानें क्या कहा?

दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में कार्तिक आर्यन संग काम करने और इंडस्ट्री में उनकी सक्सेस पर बात की है। आइए जानते हैं कि इस दौरान बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या-क्या कहा है?

Shatrughan Sinha, Kartik Aaryan

Shatrughan Sinha, Kartik Aaryan

विज्ञापन

सुभाष के झा,

दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में शत्रुघ्न ने हिंदी सिनेमा के उभरते और चमकते स्टार कार्तिक आर्यन की तारीफ करते हुए इंडस्ट्री में उनकी सक्सेस पर बात की। साथ ही उन्होंने कार्तिक और अपने बीच में सिमिलेरिटिज भी बताई। आइए जानते हैं कि इस दौरान शत्रुघ्न ने क्या-क्या कहा?

विज्ञापन

क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?

दरअसल, हाल ही में जब शत्रुघ्न सिन्हा ने कार्तिक आर्यन के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि कार्तिक कितना ईमानदार और मेहनती लड़का है। कार्तिक को जो सफलता मिल रही है, वह उसका हकदार है। चंदू चैंपियन में वो बहुत समर्पित और इमोशनल है। शत्रुघ्न ने कहा कि उस बच्चे में एक जुनून है, प्लीज उसे मेरी ओर से विश करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avinash Gowariker (@avigowariker)

कार्तिक भी एक आउटसाइड हैं- शत्रुघ्न 

इसके अलावा शत्रुघ्न ने कार्तिक और खुद की तुलना भी की और कहा कि मेरी ही तरह कार्तिक भी एक आउटसाइड है। उन्होंने कहा कि जब मैं आया था, तो मैं आउटसाइड था। मेरा इंडस्ट्री से कोई रिश्ता नहीं था। अमिताभ बच्चन, इंदिरा गांधी का सिफारिशी वाला लेटर लेकर आए थे। मेरे पास कुछ भी नहीं था और अगर कुछ था तो वो मेरा आत्मविश्वास था।

विज्ञापन

क्या कार्तिक के संग काम करेंगे शत्रुघ्न?

उन्होंने आगे कहा कि कार्तिक की तरह न ही मैं उस समय के पॉपुलर स्टार्स की तरह गौरा-चिट्टा था। हर दस साल में फिल्म इंडस्ट्री को एक आउटसाइडर इंसान मिल जाता है, जो इंडस्ट्री को संभाल लेता है। अक्षय कुमार के बाद अब कार्तिक आर्यन हैं। इसके बाद जब दिग्गज अभिनेता से पूछा गया कि क्या वह कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन साझा करना चाहेंगे? तो इसका जवाब देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि हां, बिल्कुल। शत्रुघ्न ने कहा कि कुछ फिल्ममेकर्स हमें अगर एक साथ कास्ट करेंगे, तो मैं तैयार हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ