हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

4 साल बड़ी बीवी, थिएटर, प्यार और जुदाई... मोहब्बत मिलने के बाद भी क्यों 33 साल अकेले रहे शशि कपूर?

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर शशि कपूर का आज बर्थडे है। इस खास मौके पर सभी बॉलीवुड के चार्मिंग डूड को याद कर रहे हैं और उन्हें विश कर रहे हैं। आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Shashi Kapoor, Jennifer Kendal

बॉलीवुड के चार्मिंग डूड कहे जाने वाले शशि कपूर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में आज भी उनकी खास जगह है। आज यानी 18 मार्च को शशि कपूर का बर्थडे है। इस खास मौके पर हम आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन थीं शशि कपूर की वाइफ, कैसे इन दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी? और फिर क्यों 33 सालों तक शशि कपूर को अकेला रहना पड़ा?

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

दरअसल, बात आज की नहीं बल्कि उस जमाने की है, जब शशि कपूर का चार्म टॉप पर था और वो ना जाने कितनी लड़कियों के दिलों पर राज किया करते थे। साल 1956 आया और शशि पहली बार कलकत्ता में अभिनेत्री जेनिफर केंडल से मिले। जी हां, जेनिफर केंडल जिनको शशि कपूर अपना दिल ही दे बैठे। उस वक्त दोनों अपने-अपने थिएटर ग्रुप के लिए काम कर रहे थे।

Jennifer Kendal

विज्ञापन

1958 में की थी शादी

धीरे-धीरे दोनों की मुलाकात होने लगी और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। साल 1958 में दोनों ने शादी कर ली और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया और इनके तीन बच्चे हुए जिनके नाम कुणाल कपूर , करण कपूर और संजना कपूर हैं। जेनिफर और शशि ने 5 नवंबर 1978 को मुंबई में पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी।

क्यों 33 साल अकेले रहे शशि कपूर?

हालांकि, साल 1984 में जेनिफर केंडल का निधन हो गया और शशि कपूर अकेले रह गए। दरअसल, साल 1982 में उन्हें टर्मिनल कोलन कैंसर का पता लगा था और 1984 में इसी बीमारी ने जेनिफर की जान ले ली। जेनिफर के जाने के बाद शशि कपूर 33 सालों तक अकेले रहे और 4 दिसंबर 2017 में उनका भी निधन हो गया था। बता दें कि लंबी बीमारी के बाद हिंदी फिल्मों के सदाबहार एक्टर शशि कपूर का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया था।

विज्ञापन

Shashi Kapoor

कौन थीं जेनिफर केंडल?

जेनिफर केंडल की बात करें तो वो एक हॉलीवुड एक्ट्रेस और पृथ्वी थिएटर की संस्थापक थीं। जेनिफर का जन्म साउथपोर्ट, इंग्लैंड में हुआ था और उन्होंने अपना ज्यादातर टाइम इंडिया में ही बिताया था। जेनिफर केंडल और शशि कपूर की लव स्टोरी अपने समय में गॉसिप गलियारों में चर्चा में रहती थी और हर कोई उनके प्यार से वाकिफ था। आज भले ही दोनों ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोग आज भी इस जोड़ी को खूब प्यार करते हैं और याद करते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘एक बड़ा घाव…’ छोटे बेटे के जन्मदिन पर आई बड़े बेटे की याद, सिद्धू मूसेवाला के पिता का छलका दर्द

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola