Shashi Kapoor Death Anniversary: हिंदी सिनेमा का एक ऐसा लीजेंड स्टार जिसने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। हम बात कर रहे हैं शशि कपूर (Shashi Kapoor) की जिनकी एक्टिंग और चेहरे की मासूमियत की दुनिया कायल थी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक नहीं बल्कि कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अपने काम की वजह से उन्हें पद्म भूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। 70-80 के दशक में उन्होंने लोगों को काफी एंटरटेन किया, वहीं वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खबरों में रहे हैं। आज वो दिन है जब ऐसे दिग्गज एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा किया था। दुनियाभर में शशि कपूर के नाम से फेमस एक्टर का असली नाम कुछ और ही था। चलिए ऐसे कई सारे अनसुने किस्सों के बारे में जानते हैं।
क्या था शशि कपूर का असली नाम
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शशि कपूर ने अपने एक्टिंग करियर में वो मुकाम हासिल किया जो कपूर खानदान डिजर्व करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका असली नाम क्या है। नहीं तो हम बता देते हैं एक्टर का रियल नेम बलबीर राज कपूर था। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर थे और भाई रणधीर कपूर, राज कपूर। एक्टर ने 40 के दशक में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। शशि ने फिल्म समाधि से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी जो साल 1950 में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें:अलग अंदाज के लिए फेमस Devanand के कितने बच्चे हैं? वो कहां हैं और क्या करते हैं
विदेशी हसीना पर आया दिल
शशि कपूर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी खबरों में रहे हैं। अभिनेता इतने हैंडसम थे कि उनपर कई सारी लड़कियां मरती थीं। लेकिन एक्टर का दिल तो किसी और पर आया था। शशि को ब्रिटिश अभिनेत्री जेनिफर से प्यार हो गया था, और उन्होंने सिर्फ 20 साल की उम्र में उनसे शादी कर ली। इस रिश्ते से हालांकि उनके परिवार वाले खुश तो नहीं थे।
पत्नी की हुई दर्दनाक मौत
दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते थे, लेकिन दुखद खबर ये रही कि उनके प्यार को किसी की नजर लग गई। जी हां, उनकी पत्नी जेनिफर को कैंसर हो गया था। हालांकि शशि ने अपनी पत्नी को बचाने की काफी कोशिश की और देश-विदेश में उनके इलाज के लिए गए। लेकिन साल 1984 में उनकी पत्नी की कैंसर से दर्दनाक मौत हो गई थी। इस सदमे से शशि पूरी तरह टूट गए थे और अकेले पड़ गए थे। कहा तो ये भी जाता है कि पत्नी की मौत से वो इतने दुखी हो गए थे कि अपने आपको एक कमरे में कैद कर लिया था।
पाई-पाई को मोहताज हुए शशि
हालांकि शशि कपूर का एक समय में काफी बोलबाला था। उन्होंने काफी पैसे भी कमाए लेकिन फिर हुआ डाउनफॉल शुरू और वो आर्थिक तंगी से जूझने लगे। एक समय तो ऐसा भी आया कि उनके पास गुजारे के लिए भी पैसे नहीं थे, ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी के गहने बेचे। हालांकि फिर वो आगे बढ़े और एक बार फिर से सितारे चमक उठे।
यह भी पढ़ें: ‘डॉन’ या ‘राजनीति’? एक्टिंग छोड़ने को क्यों मजबूर हुए विक्रांत मैसी?
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
5 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
6 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
8 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
8 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
10 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
14 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
15 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines