Sharvari Wagh: टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक के सितारों की लव लाइफ के चर्चे अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं। हालांकि कई बार सेलेब्स के रिलेशनशिप की रूमर्स भी खूब जोरों से उड़ती हैं। इन दिनों शरवरी वाघ अपनी आने वाली फिल्म ‘मुंज्या’ को लेकर चर्चा में हैं। लोगों को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है। हालांकि शरवरी वाघ ना सिर्फ ‘मुंज्या’ बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। जी हां, एक्ट्रेस के रिलेशनशिप के चर्चे जमकर हो रहे हैं।
सनी कौशल संग जुड़ रहा नाम
हाल ही में IndiaToday.in को दिए एक इंटरव्यू में शरवरी वाघ ने इसके बारे में बात की और बताया कि आखिर सच्चाई क्या है? बता दें कि शरवरी वाघ का नाम विक्की कौशल के छोटे भाई और अभिनेता सनी कौशल के साथ जुड़ रहा है। दोनों के रिलेशनशिप रूमर्स को लेकर खबरों का बाजार गरम है। वहीं, अब इन अफवाहों पर बात करते हुए शरवरी ने कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है जिसे वह सच्चा प्यार करती है।
अपने प्यार के लिए मैं… शरवरी
अपने इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं एक ऐसी इंसान हूं जो पूरे दिल से प्यार करती हूं। अपने प्यार के लिए मैं कितनी भी दूर जा सकती हूं। हालांकि ये इस बार पर निर्भर करता है कि मैं उससे कितना प्यार करती हूं। मैं सच में प्यार के लिए देशों, महाद्वीपों, महासागरों की यात्रा कर सकता हूं। मैं प्यार के लिए अंतरजाल में भी जा सकता हूं, यह मुंज्या के प्यार की तरह है, जो मरने के बाद भी अपने प्यार के लिए वापस आता है।
जल्द रिलीज होगी फिल्म
इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक्टिंग के लिए अपने प्यार को भी जाहिर किया। शरवरी ने कहा कि मेरे लिए मैं सिर्फ एक फिल्म पुरानी हूं और जो मुझे पसंद है।अगर थोड़े समय के लिए भी मैं इसमें योगदान दे सकती हूं और लोगों को खुशी मिलती है, तो ये मुझे पसंद है। बता दें कि इस फिल्म का गाना ‘तारस’ पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। बताते चलें कि ये फिल्म 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
LIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
31 mins ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
47 mins agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
18 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
19 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
21 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
23 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines