Sharmin Segal On The Great Indian Kapil Show: संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार‘ में एक किरदार काफी पॉपुलर हुआ। ये किरदार था आलमजेब का जिसे एक्ट्रेस शर्मिन सेगल ने निभाया है। क्या आपको पता है कि उनका संजय लीला भंसाली से खास कनेक्शन है? जी हां, शर्मिन उनकी भांजी हैं, जो सीरीज में अपने दमदार किरदार से खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। हालांकि उनके लिए ये किरदार पाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर किया।
दरअसल, नेटफ्लिक्स पर 1 मई को स्ट्रीम हुई वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की पूरी स्टार कास्ट कपिल शर्मा के नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर पहुंची थी। ये शो अब नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट हो चुका है। इस दौरान मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सेगल और संजीदा शेख ने कपिल और शो की जज अर्चना पूरन सिंह के साथ खूब एन्जॉय किया। कपिल ने भी अपने मेहमानों का स्वागत किया और उनसे कई सारे सवाल-जवाब किए।
शर्मिन सेगल से पूछा ये सवाल
शो के दौरान हीरामंडी का जिक्र करते हुए कपिल शर्मा ने एक्ट्रेस शर्मिन सेगल के किरदार के बारे में पूछा। कॉमेडियन ने सबसे अपने फैंस को उनके बारे में बताते हुए कहा कि शर्मिन संजय लीला भंसाली की भांजी है। पहले उन्हें असिस्ट भी कर चुकी हैं। आज उनकी सीरीज में एक्ट्रेस हैं। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस से पूछा कि ‘भंसली सर ने हीरामंडी के लिए आपका ऑडिशन लिया था या आपने उन्हें मामू बनाया?’
यह भी पढ़ें: Heeramandi की शूटिंग कितनी थी मुश्किल? Sonakshi Sinha ने शेयर किया एक्सपीरियंस, बोलीं- लास्ट मूमेंट पर बदलता था प्लान
16 बार देना पड़ा था ऑडिशन
कपिल शर्मा के इस सवाल का जवाब देते हुए शर्मिन सेगल ने कहा, ‘एक साल के लिए मुझे ऑडिशन देना पड़ा था तो टेक्निकली एक साल के लिए उन्हें मामू बनाया।’ इसके बाद कपिल एक्ट्रेस से कहते हैं कि आपको भी ऑडिशन देना पड़ा था? इस पर शर्मिन कहती हैं, ‘एक साल के लिए करीब 16 बार मुझे ऑडिशन देना पड़ा था। तब जाकर मुझे ये रोल मिला।’ बता दें कि शर्मिन सेगल संजय लीला भंसाली की बहन बेला सेगल की बेटी हैं। बेला सेगल खुद फिल्म एडिटर हैं।
मनीषा कोइराला को दिया डेब्यू रतनानी का टैग
शो के दौरान कपिल शर्मा ने मनीषा कोइराला को डेब्यू रतनानी का टैग दिया। कॉमेडियन ने कहा कि मनीषा कोइराला संजय लीला भंसाली की डेब्यू फिल्म ‘खामोशी’ में नजर आईं थीं। इसके बाद जब भंसाली ने ओटीटी पर डेब्यू किया तब भी मनीषा ही नजर आईं। इसपर एक्ट्रेस ने बताया कि, ’28 साल पहले मैंने खामोशी की स्क्रिप्ट पढ़ी थी जो काफी अच्छी थी। उसके बाद जब मुझे फोन आया तो मैं नेपाल में थी। मुझे बुलाया गया हीरामंडी के लिए। तब मुझे ये रोल ऑफर हुआ।’ इसके बाद कपिल ने कहा कि मनीषा कोइराला भंसाली जी की फेवरेट हैं। उन्होंने एक्ट्रेस से मजाकिया अंदाज में पूछा, ‘जब भंसाली सर जमीन खरीदते हैं और भूमि पूजन कराते हैं तब भी आपको बुलाते हैं?’ इस पर सभी हंसने लगते हैं।
संबंधित खबरें
अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 mins ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
22 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines