बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के छोटे नवाब इब्राहिम अली खान ने फिल्म ‘नादानियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। ये अलग बात है कि फिल्म में अच्छी एक्टिंग करने के बावजूद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। पिछले दिनों बुआ सोहा अली खान अपने भतीजे का सपोर्ट करते हुए दिखी थीं। अब इब्राहिम की दादी शर्मिला टैगोर ने फिल्म ‘नादानियां’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिग्गज एक्ट्रेस ने बड़ी ही ईमानदारी के साथ पोते ही फिल्म को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि ‘नादानियां’ अच्छी नहीं थी लेकिन इब्राहिम बहुत हैंडसम लग रहे थे।
क्या बोलीं शर्मिला टैगोर?
आनंद बाजार पत्रिका डॉट कॉम के साथ हुई बातचीत में शर्मिला टैगोर ने पोते इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ को लेकर बात की। उन्होंने कहा, ‘इब्राहिम की फिल्म अच्छी नहीं थी लेकिन वह फिल्म में काफी हैंडसम लग रहे थे। फिल्म के लिए उन्होंने अपनी साइड से पूरी मेहनत की। ये बातें असल में सभी के सामने नहीं कहनी चाहिए लेकिन अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो फिल्म बहुत अच्छी नहीं है। आखिरकार फिल्म को अच्छा होना चाहिए था।’
यह भी पढ़ें: रवीश देसाई के तलाक की घोषणा के बाद मुग्धा चाफेकर ने शेयर की पहली पोस्ट, जानें क्या लिखा?
सारा के लिए कही बड़ी बात
सारा अली खान को लेकर बात करते हुए दादी शर्मिला टैगोर ने कहा, ‘सारा बहुत मेहनत करती हैं। वह बहुत कुछ करने में सक्षम हैं। वह ये भी हासिल करेंगी।’ बता दें कि इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अपोजिट खुशी कपूर नजर आई हैं। फिल्म में दीया मिर्जा, सुनील शेट्टी, महिमा चौधरी और जुगल हंसराज भी अहम किरदार में हैं। फिल्म को अजीबोगरीब संवाद के लिए काफी ट्रोल किया गया था।
सोहा अली खान ने दिया था रिएक्शन
बता दें कि पिछले दिनों एक इंटरव्यू में सोहा अली खान पटौदी ने इब्राहिम अली खान को ट्रोल किए जाने पर अपना रिएक्शन दिया था। जब उनसे पूछा गया था कि वह इब्राहिम को क्या सलाह देना चाहती हैं? इस पर उन्होंने कहा था कि ‘अगर इब्राहिम को इंडस्ट्री का हिस्सा बनना है तो उन्हें मोटी चमड़ी विकसित करनी होगी।’
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
17 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
17 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
23 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines