मुंबई: भारतपे के को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover), को आज हर कोई जानता है। उन्होंने एंटरप्रेन्योरल शो शार्क टैंक इंडिया से डेब्यू कर काफी लोकप्रियता हालिस की। लेकिन इन दिनों वो अलग वजह से सुर्खियों में हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Ashneer Grover Viral Video) हो रहा है, जिसमें उन्हें वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में झूमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता चला गया, जिसके बाद अब खुद अश्नीर ने भी इसे साझा कर इसके पीछे की सच्चाई बताई है।
और पढ़िए – Bharti Singh चाहती हैं उनका बेटा बड़ा होकर मैकडॉनल्ड्स में काम करे, जानें क्यों
दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल (Ashneer Grover Dance in Kirtan) हो रहा उसे कार्तिक वृंदावन नाम के एक शख्स ने साझा किया है, जिसमें पीले सफेद रंग की चेक शर्ट पहने एक शख्स को कीर्तन में झूमते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में लिखा है, शार्क टैंक इंडिया के अश्नीर ग्रोवर को वृंदावन इस्कॉन के कीर्तन में देखा। इसके बाद वीडियो में कैमरे को पैन करके दिखाया जाता है, जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। लोगों ने भी इसे सच मान लिया और वीडियो ताबड़तोड़ वायरल होने लगा।
अब अश्नीर कौर ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो को साझा करते हुए इसकी सच्चाई बताई। उन्होंने लिखा, ‘हे डॉपलगैंगर! भाई इतने मजे से कीर्तन कर रहा है जितना मजा मुझे धंधे में आता है! सुपर फन!!’ और इस तरह से उन्होंने साफ कर दिया वीडियो में दिखने वाला शख्स वो नहीं बल्कि कोई और है।
और पढ़िए – करिश्मा कपूर हैं अनन्या की फॉरएवर इंस्पिरेशन, हर शूटिंग पर साथ ले जाती हैं तस्वीर
इस वीडियो को इंटरनेट पर अब तक लाखों व्यूज और रिएक्शन मिल चुके हैं। यहां तक कि अशनीर ग्रोवर भी अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर करने से खुद को नहीं रोक पाए।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 mins agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 hr agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
2 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
2 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
20 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
21 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
23 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines