Shark Tank India Meet Deore Electric Bike Startup Deni Bikes: शार्क टैंक इंडिया का सीजन 4 का कैंपस वर्जन लाइव हुआ, जिसमें युवा एंटरप्रेन्योर के टैलेंट और क्रिएटिविटी को दिखाया गया है। हाल ही में ऑनएयर हुए एक एपिसोड में पुणे के 16 साल के मीत देओरे ने अपनी प्रभावशाली पिच से इन्वेस्टर्स का ध्यान खींचा। बता दें कि मीत फिलहाल कक्षा 11 में पढ़ रहे हैं और JEE परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। मीत ने बताया कि मोटर्स के लिए उनका जुनून कक्षा 2 से ही शुरू हो गया था।
खास इलेक्ट्रॉनिक बाइक्स की तैयारी
मीत ने एक नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्रांड ‘देनी बाइक्स’ लॉन्च की है, जिसे पूरी तरह से मेड इन इंडिया है। हर बाइक के प्रोडक्शन में खर्च लगभग 40,000 रुपये है। मीत ने अपने स्टार्टअप के लिए 30 लाख रुपये की मांग की और इसके बदले 10% हिस्सेदारी देने की बात कही। इससे उनकी कंपनी का वैल्यूएशन 3 करोड़ रुपये हुआ। उन्होंने बताया कि ‘देनी’ नाम उनके माता-पिता के सरनेम—देओरे और निकम—से मिलकर बना है। इन्वेस्टर्स ने उनकी इस अनोखी सोच और उत्साह की सराहना की।
10 साल की उम्र में कारनामा
अमन गुप्ता ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि क्या कर रहा है यार, 16 साल में मुझे ये नहीं पता था कि मुझे कॉमर्स लेना है या साइंस। शार्क्स ने मीत के बाइक डिजाइनिंग का वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने अपने चचेरे भाइयों को भी शामिल किया था। अनुपम मित्तल ने मजाक में कहा कि भाई, सबको काम पर लगा दिया है।
नहीं मिला इन्वेस्टमेंट
मीत ने बताया कि उन्होंने 10 साल की उम्र में एक इलेक्ट्रिक गो-कार्ट भी बनाया था। इस पर अमन ने हंसते हुए कहा कि लोगों के दांत नहीं टूटे थे, क्या कर रहा है मीत, हमें अपने बचपन पर शर्म आ रही है।
हालांकि, जब अमन ने बाइक की टेस्ट राइड ली, तो उसमें कुछ परफॉर्मेंस संबंधित समस्याएं नजर आईं। फिर भी, शार्क्स मीत के जुनून और नवाचार से बेहद प्रभावित हुए। बता दें कि इस बार किसी ने निवेश नहीं किया, लेकिन शार्क्स ने उन्हें जरूरी सलाह दी और कहा कि वे अगले दो सालों तक इस प्रोजेक्ट को और बेहतर बनाएं। यह एपिसोड भारत के युवा एंटरप्रेन्योर की प्रतिभा और उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है।
यह भी पढ़ें – Hina Khan के चेहरे पर नहीं दिखा कैंसर का दर्द, बॉसी लुक कैरी कर एक्ट्रेस ने बताया कैसी है उनकी तबीयत
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
3 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
5 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
6 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
9 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
10 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
10 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
23 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines