हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

4.2 मिलियन व्यूज के साथ OTT पर इस वेब सीरीज का चला जादू, सभी शोज को किया पीछे!

This OTT Web Series Has Got Most Views: ओटीटी पर इस वक्त भारत में कौन सी सीरीज देखी जा रही है, किसे सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
This OTT Web Series Has Got Most Views

This OTT Web Series Has Got Most Views: पिछले कुछ समय में सभी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक सीरीज और फिल्में रिलीज हुई हैं। कुछ शोज को काफी पसंद किया गया है, वहीं कुछ फिल्में अब सिर्फ ओटीटी पर ही रिलीज हो रही हैं। लोग अब सिनेमाघरों में जाने से ज्यादा ओटीटी पर ही घर बैठे कॉन्टेंट को देखना पसंद करते हैं। कुछ दिनों में शानदार सीरीज और शोज ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहे हैं जिन्हें लोग देखना काफी पंसद कर रहे हैं। आखिर कौन सी सीरीज इस वक्त भारत में सबसे ज्यादा देखी जा रही है, चलिए आपको बताते हैं।

शार्क टैंक इंडिया ने सभी को पछाड़ा

ओरमैक्स की लिस्ट के मुताबिक ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर आने वाले शो शार्क टैंक इंडिया ने इस हफ्ते भी अपनी जगह नंबर 1 पर बना ली है। जी हां, शो के चौथे सीजन को इतना पसंद किया जा रहा है कि अब भी 4.2 मिलियन व्यूज के साथ इस हफ्ते भी शो पहले पायदान पर बना हुआ है। शो ने सभी सीरीज और शोज को पीछे करते हुए अपनी जगह पहले नंबर पर बनाई है।

Most Watched Streming Originals in India

किस-किस सीरीज को छोड़ा पीछे?

जहां पहले नंबर पर शार्क टैंक इडिया बना हुआ है, वहीं दूसरे नंबर पर जियो हॉटस्टार की सीरीज The Secret of the Shiledars बनी हुई है, वहीं तीसरे नंबर पर पावर ऑफ पांच है जबकि चौथे पर ओरमैक्स की लिस्ट के हिसाब से सोनी लिव की बड़ा नाम करेंगे है। पांचवे नंबर पर अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज बीस्ट गेम्स को जगह मिली है जिन्हें एक हफ्ते में 2.1 मिलियन व्यूज मिले हैं।

सान्या की फिल्म ने भी मारी एंट्री

इस लिस्ट के टॉप 10 स्ट्रीमिंग ओरिजिनल्स के कॉन्टेंट ने पिछले हफ्ते रिलीज हुई सान्या मल्होत्रा की फिल्म Mrs ने भी अपनी जगह बना ली है। ये फिल्म फिलहाल जी5 पर स्ट्रीम हो रही है और इसे अब तक करीब 1.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Pataal Lok 2 को मात देकर इस सीरीज ने किया OTT पर कब्जा, 4.6 मिलियन व्यूज के साथ बनी नंबर 1

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें