Shark Tank India 4: ‘शार्क टैंक इंडिया’ के चौथे सीजन में एक के बाद एक फाउंडर्स अनोखे और बेहतरीन प्रोडक्ट्स लेकर आ रहे हैं। अब लेटेस्ट एपिसोड में गुजरात के वडोदरा के रहने वाले नैतिक चोटाई द्वारा शुरू किया गया स्टार्टअप ‘फंडूलैब्स’ चर्चा में आया। ये स्टार्टअप बच्चों के लिए सेफ और रचनात्मक खिलौने बनाने में माहिर है। इस बार शो में एक छोटी सी बच्ची ने न सिर्फ अपने आत्मविश्वास से सभी को चौंका दिया, बल्कि अपने डेमो से जजों के दिल भी जीत लिए।
बच्चों के लिए शानदार खिलौने
फंडूलैब्स का उद्देश्य बच्चों के लिए विज्ञान और रचनात्मकता को मजेदार बनाना है। नैतिक चोटाई का मानना है कि बच्चों को न सिर्फ खेलने के लिए खिलौने चाहिए, बल्कि ऐसे उपकरण जो उनकी सोच, रचनात्मकता और जिज्ञासा को बढ़ावा दें। फंडूलैब्स द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्ट्स, जैसे कि स्लाइम, स्क्विशी और स्नो-मेकिंग किट्स, खासतौर पर 3 से 14 साल तक के बच्चों के लिए बनाए गए हैं। इनमें कोई भी हानिकारक तत्व नहीं है और ये पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं। नैतिक का मानना है कि इन खिलौनों के जरिए बच्चे अपनी रचनात्मकता को नए तरीके से उजागर कर सकते हैं।
प्रियांशी ने दिया लाइव डेमो
शो के दौरान नैतिक की बेटी प्रियांशी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ एक लाइव डेमो पेश किया, जिसने शार्क्स के साथ-साथ दर्शकों का दिल भी जीत लिया। प्रियांशी पिछले 5 सालों से अपने पापा के साथ इस बिजनेस में मदद कर रही हैं। वो नए प्रोडक्ट्स का टेस्ट करती हैं और अपने दोस्तों से उनका फीडबैक लेकर अपने पापा को देती हैं। इस बार प्रियांशी के डेमो ने सभी शार्क्स को इतना प्रभावित किया कि वो हैरान रह गए। अनुपम मित्तल ने तो नैतिक को ‘बिना दाढ़ी वाला असली सांता क्लॉज’ तक कह दिया।
बिजनेस की शुरुआत और सफलता
नैतिक ने करीब 30 लाख रुपये की पूंजी से अपना बिजनेस शुरू किया। उन्होंने पहले कैंडी और गैलेक्सी स्लाइम किट बनाई और फिर उन्हें छोटे रिटेलर्स के जरिए से इन्हें बेचना शुरू किया। इसके बाद जैसे-जैसे बिजनेस बढ़ा, उन्होंने 14 और नए प्रोडक्ट बनाए, जो बहुत तेजी से बिकने लगे। अब उनकी कंपनी 25 डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिए करीब 3000 रिटेल स्टोर्स में अपने प्रोडक्ट्स बेच रही है। उनकी कंपनी ने 2021-22 में 5 लाख रुपये की सेल की और 2023-24 में 1.5 करोड़ रुपये की सेल तक पहुंच गई।
66 लाख रुपये की फंडिंग
शार्क टैंक इंडिया के इस एपिसोड में नैतिक ने 60 लाख रुपये के निवेश की मांग की, इसके बदले में उन्होंने 4% इक्विटी देने का प्रस्ताव रखा। शार्क्स ने काफी मोलभाव के बाद 66 लाख रुपये की फंडिंग देने का प्रस्ताव रखा और बदले में 7% इक्विटी की मांग की। नैतिक का उद्देश्य 2030 तक अपनी कंपनी को 200 करोड़ रुपये के बिजनेस में बदलना है। उनका मानना है कि बच्चों को सीखने और नया खोजने की प्रेरणा देने में उनका बिजनेस अहम भूमिका निभा सकता है।
यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia की बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की वकालत, फैंस से की माफ करने की अपील
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
4 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
6 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
7 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
9 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
11 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
11 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines