'उन्हें पद्म विभूषण मिलना चाहिए था', Sharda Sinha के बेटे ने बताई आखिरी वक्त में मां के दिल की बात!

Sharda Sinha Son Anshuman Demands For Padma Vibhushan: बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन के बाद उनके बेटे ने सरकार से गुजारिश की है कि उनकी मां को ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया जाना चाहिए।

शारदा सिन्हा

शारदा सिन्हा

विज्ञापन

Sharda Sinha Son Anshuman Demands For Padma Vibhushan: फेमस भोजपुरी गायिका और बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का मंगलवार रात को निधन हो गया। इस दुखद खबर ने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया। शारदा सिन्हा की गायकी का जादू सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई थी। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन के बाद उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार से निवेदन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनकी मां को सरकार ‘पद्म विभूषण’ जैसे पुरस्कार से सम्मानित करेगी। इसके अलावा उन्होंने मां शारदा सिन्हा के आखिर वक्त की भी कुछ बातों को शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sharda Sinha (@shardasinha_official)

विज्ञापन

‘पद्म विभूषण’ से नवाजे जाने की उम्मीद

एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक अंशुमान सिन्हा ने कहा कि उनकी मां को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वो था पद्म विभूषण, जो देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। शारदा सिन्हा ने जीवनभर भारतीय संगीत जगत में अपने योगदान से एक अमिट छाप छोड़ी, लेकिन उनके बेटे का मानना है कि उन्हें ये सम्मान जीवित रहते हुए नहीं मिल पाया। अंशुमान ने कहा, ‘हमारे पास कोई शिकायत नहीं है, लेकिन हम यह महसूस करते हैं कि उन्हें ‘पद्म विभूषण’ मिलना चाहिए था।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी मां कभी किसी चीज के लिए शिकायत नहीं करती थीं। हम भी उन्हीं से ये सीखा है कि हमारे पास जो कुछ भी है, उसी में खुश रहना चाहिए। हालांकि हम जानते हैं कि सरकार मृत्यु के बाद किसी को भी सम्मान दे सकती है। अगर मेरी मां को ‘पद्म विभूषण’ मरणोपरांत मिलता है, तो ये उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी होगी।’

मां के आखिरी वक्त के बारे में की बात

अंशुमान ने अपने मां के आखिरी कुछ लम्हों के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि शारदा सिन्हा दिल्ली के AIIMS में एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी। अंशुमान ने बताया, ‘मुझे लगता है कि मां को ये आभास हो गया था कि अब उनका समय करीब है। वो मुझे और मेरी बहन वंदना को बार-बार यही कह रही थीं कि अब उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा है और इसलिए हमें जिंदगी में अब आत्मनिर्भर बनना चाहिए।’

विज्ञापन

यहां तक कि शारदा सिन्हा ने जब वेंटिलेटर पर जाने से पहले अपने परिवार से ये बातें शेयर कीं, तब उन्हें भी समझ में आ गया था कि अब उनका बच पाना संभव नहीं है। तमाम कोशिशों के बाद उन्होंने 5 नवंबर को आखिरी सांस ली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ