Sharda Sinha Health Update: पद्म भूषण विजेता सिंगर शारदा सिन्हा को लेकर इस वक्त फैंस बेहद चिंता में हैं। हर कोई गायिका की सलामती के लिए दुआ कर रहा है। शारदा सिन्हा इस वक्त अस्पताल में हैं और आईसीयू में हैं। हर कोई उनकी हेल्थ के बारे में जानना चाहता है। आइए आपको बताते हैं कि अब कैसी हैं शारदा सिन्हा की हालत?
अंशुमन सिन्हा ने दिया हेल्थ अपडेट
शारदा सिन्हा के बेटे ने एक वीडियो जारी करके उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अपनी मां का हेल्थ अपडेट देते हुए उन्होंने कहा कि नमस्कार, मैं अंशुमन, शारदा सिन्हा जी का बेटा, अभी मैं उनके साथ हूं और वो इस वक्त आईसीयू में हैं। कुछ बातें हर जगह फैली हैं और सबको पता है कि क्या हो रहा है।
झूठी खबरों का किया खंडन
अंशुमन ने आगे कहा कि मैं यहां कुछ झूठी खबरों का खंडन करने के लिए आया हूं। इस वक्त शारदा जी अपनी लड़ाई लड़ रही हैं और कुछ जगह ये खबर है कि शारदा जी वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन ऐसा नहीं है वो वेंटिलेटर पर नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी हालत गंभीर जरूर है, लेकिन वेंटिलेटर पर शिफ्ट होना, ऐसी चीज है, जिसको सुनकर ही कुछ लोग हार मान लेते हैं, लेकिन ऐसा है ही नहीं।
वेंटिलेटर पर नहीं है शारदा सिन्हा
अंशुमन ने बताया कि उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट नहीं किया गया है। वो मुझसे और वंदना अपनी बेटी दोनों से मिली भी हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उनकी हालत कल से बेहतर है और ये सुधार अच्छे के लिए है, लेकिन अभी पूरी तरह से सिचुएशन कंट्रोल में नहीं है, लेकिन जल्दी ही इस पर कंट्रोल पा लिया जाएगा। आप सभी से रिक्वेस्ट है कि कुछ भी निगेटिव ना सुनें।
पति के निधन के बाद से बीमार हैं शारदा सिन्हा
गौरतलब है कि शारदा सिन्हा को लेकर कई तरह की बातें हो रही थी। जबसे सिंगर अस्पताल में एडमिट हुई हैं, तबसे ही उनको लेकर फैंस और उनके चाहने वाले दुआ कर रहे हैं। शारदा सिन्हा का हेल्थ अपडेट सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। बता दें कि शारदा सिन्हा के पति के निधन के बाद से ही वो बीमार रहने लगी थी।
बॉलीवुड फिल्मों में गाने के लिए फेमस हैं शारदा सिन्हा
जानकारी के अनुसार, बीते कई दिनों से सिंगर को खाना-पीने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। शारदा सिन्हा छठ गीतों के लिए और कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने वाली सिंगर हैं, जिनकी अपनी एक अलग पहचान है। सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं और उनकी जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के दुबई इवेंट से वायरल हुई वीडियो, SRK ने फिर जीता फैंस का दिल
संबंधित खबरें
नवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
1 hr agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
1 hr agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
3 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
6 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
9 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
9 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
11 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
11 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
13 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines