Sharda Sinha Post For Late Husband: लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन 72 साल की उम्र में हो गया। वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और हाल ही में दिल्ली के AIIMS में भर्ती थीं, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनकी मौत की खबर उनके बेटे, अंशुमान सिन्हा ने पब्लिक तौर पर सभी को बताई थी। इस खबर के आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। उनके चाहने वालों को गहरा धक्का लगा। इसी बीच शारदा सिन्हा का फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है।
शारदा सिन्हा ने पति के लिए किया था पोस्ट
शारदा सिन्हा का एक पुराना फेसबुक पोस्ट वायरल हो गया, जिसमें शारदा सिन्हा ने अपने दिवंगत पति की यादों को ताजा किया था और उन्हें याद करते हुए नजर आई थीं। दरअसल ये पोस्ट उन्होंने पति की मौत के कुछ दिन बाद शेयर किया था। 1 अक्टूबर को शारदा का जन्मदिन था, इस मौके पर उन्होंने इस पोस्ट में बताया था कि उनके जीवनसाथी ब्रजकिशोर सिन्हा उनके जन्मदिन पर किस तरह उन्हें खुश करने के लिए हमेशा कुछ खास करते थे।
उन्होंने लिखा था कि हर साल उनके जन्मदिन पर ब्रजकिशोर उन्हें गुलाब के फूल और टेस्टी नाश्ता लाकर देते थे और फिर बिस्तर के पास एक कुर्सी पर बैठकर उनका जागने का इंतजार करते थे। शारदा सिन्हा ने कहा, ‘वो मुझे गुलाब के दो फूल दे कर कहते, ‘जन्मदिन मुबारक हो, तुम्हें गुलिस्तां की कलियां मिलें, बहारें ना जाएं तुम्हारे चमन से, तुम्हें जिंदगी की खुशियां मिलें।’
पोस्ट में इमोशनल हुईं शारदा सिन्हा
उन्होंने इस पोस्ट में बताया कि उनके पति हमेशा किसी बहाने से बाहर का फास्ट फूड लाकर खाते थे, जबकि शारदा उन्हें इस खाने से दूर रहने के लिए समझाती थीं, क्योंकि उनके स्वास्थ्य को लेकर वो चिंतित रहती थीं। उन्होंने मजाक में कहा कि वो अक्सर बच्चों से कह देती थीं कि बाहर का खाना उनके पति को न दिया जाए, हालांकि पहले तो वो मना करते थे, लेकिन फिर खा लिया करते थें। शारदा सिन्हा ने इस खूबसूरत पल को शेयर करते हुए लिखा कि ये हर साल का रिवाज था।
पोस्ट के आखिर में शारदा ने अपने पति से सवाल किया था, ‘ये कौन सा तोहफा दे गए सिन्हा साहब?’ वो दुखी होकर कह रही थीं कि ब्रजकिशोर के निधन से कुछ दिन पहले वो आखिरी मुलाकात में उन्हें ये कहकर गई थीं, मैं जल्दी लौट आऊंगी।’ उनके पति ने भी यही कहा था कि ‘तुम आ जाना, मैं ठीक हूं।’ शारदा ने लिखा, ‘कभी नहीं सोचा था कि वो हमारी आखिरी मुलाकात होगी’
यह भी पढ़ें: मौत से पहले Sharda Sinha ने कही थी दिल को चीर देने वाली बात, रुला गए स्वर कोकिला के आखिरी शब्द
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines