'मैं जल्द ही आउंगी', पति से Sharda Sinha ने कही थी ये बात, मौत के बाद पोस्ट हुआ वायरल

Sharda Sinha Post For Late Husband: लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन के बाद उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पति को याद किया था और कुछ पलों के बारे में बताया था।

शारदा सिन्हा का पोस्ट

शारदा सिन्हा का पोस्ट

Sharda Sinha Post For Late Husband: लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन 72 साल की उम्र में हो गया। वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और हाल ही में दिल्ली के AIIMS में भर्ती थीं, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनकी मौत की खबर उनके बेटे, अंशुमान सिन्हा ने पब्लिक तौर पर सभी को बताई थी। इस खबर के आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। उनके चाहने वालों को गहरा धक्का लगा। इसी बीच शारदा सिन्हा का फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है।

शारदा सिन्हा ने पति के लिए किया था पोस्ट

शारदा सिन्हा का एक पुराना फेसबुक पोस्ट वायरल हो गया, जिसमें शारदा सिन्हा ने अपने दिवंगत पति की यादों को ताजा किया था और उन्हें याद करते हुए नजर आई थीं। दरअसल ये पोस्ट उन्होंने पति की मौत के कुछ दिन बाद शेयर किया था। 1 अक्टूबर को शारदा का जन्मदिन था, इस मौके पर उन्होंने इस पोस्ट में बताया था कि उनके जीवनसाथी ब्रजकिशोर सिन्हा उनके जन्मदिन पर किस तरह उन्हें खुश करने के लिए हमेशा कुछ खास करते थे।

उन्होंने लिखा था कि हर साल उनके जन्मदिन पर ब्रजकिशोर उन्हें गुलाब के फूल और टेस्टी नाश्ता लाकर देते थे और फिर बिस्तर के पास एक कुर्सी पर बैठकर उनका जागने का इंतजार करते थे। शारदा सिन्हा ने कहा, ‘वो मुझे गुलाब के दो फूल दे कर कहते, ‘जन्मदिन मुबारक हो, तुम्हें गुलिस्तां की कलियां मिलें, बहारें ना जाएं तुम्हारे चमन से, तुम्हें जिंदगी की खुशियां मिलें।’

पोस्ट में इमोशनल हुईं शारदा सिन्हा

उन्होंने इस पोस्ट में बताया कि उनके पति हमेशा किसी बहाने से बाहर का फास्ट फूड लाकर खाते थे, जबकि शारदा उन्हें इस खाने से दूर रहने के लिए समझाती थीं, क्योंकि उनके स्वास्थ्य को लेकर वो चिंतित रहती थीं। उन्होंने मजाक में कहा कि वो अक्सर बच्चों से कह देती थीं कि बाहर का खाना उनके पति को न दिया जाए, हालांकि पहले तो वो मना करते थे, लेकिन फिर खा लिया करते थें। शारदा सिन्हा ने इस खूबसूरत पल को शेयर करते हुए लिखा कि ये हर साल का रिवाज था।

पोस्ट के आखिर में शारदा ने अपने पति से सवाल किया था, ‘ये कौन सा तोहफा दे गए सिन्‍हा साहब?’ वो दुखी होकर कह रही थीं कि ब्रजकिशोर के निधन से कुछ दिन पहले वो आखिरी मुलाकात में उन्हें ये कहकर गई थीं, मैं जल्दी लौट आऊंगी।’ उनके पति ने भी यही कहा था कि ‘तुम आ जाना, मैं ठीक हूं।’ शारदा ने लिखा, ‘कभी नहीं सोचा था कि वो हमारी आखिरी मुलाकात होगी’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ