How Sharda Sinha got an offer to sing in Salman Khan’s Movie: बिहार की फेमस लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। वो लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वेंटिलेटर पर रहने के बावजूद उनका शरीर इस लड़ाई को हार गया। शारदा सिन्हा का निधन संगीत जगत के लिए एक कभी ना पूरी होने वाली क्षति है, लेकिन उनके द्वारा गाए हुए गीत आज भी लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
शारदा सिन्हा का बॉलीवुड डेब्यू
शारदा सिन्हा का संगीत सफर सिर्फ भोजपुरी और मगही गानों तक ही सीमित नहीं था। उनकी आवाज में वो ताकत थी, जिसने बॉलीवुड के कई मशहूर गानों को भी अपने अनोखे अंदाज में पेश किया। शारदा सिन्हा का नाम भारतीय लोक संगीत की दुनिया में बहुत सम्मान से लिया जाता है। उनका गाया हुआ हर गीत सुनने वालों की आत्मा को छू जाता था। उन्होंने जिस तरह से लोक गीतों को अपनी आवाज दी, वो भारतीय संगीत की धरोहर का हिस्सा बन गया।
आपको शायद ये जानकर हैरानी हो कि शारदा सिन्हा और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का करियर लगभग एक ही वक्त में शुरू हुआ था। जहां सलमान ने साल 1989 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड में कदम रखा, वहीं शारदा सिन्हा का भी फिल्मी सफर इस फिल्म के गाने ‘कहे तो से सजना’ से शुरू हुआ। ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है और शारदा सिन्हा की आवाज काफी पसंद की जाती है।
कैसे मिला था पहला गाना?
शारदा सिन्हा को गाना ‘कहे तोसे सजना’ आखिर कैसे मिला, इसके पीछे की कहानी भी बहुत दिलचस्प है। उन्हें गाने का मौका कैसे मिला, इस बारे में शारदा सिन्हा ने एक कार्यक्रम में बताया था। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी भोजपुरी फिल्म की रिकॉर्डिंग के लिए मुंबई में थी। मेरे पास एक एचएमवी का कैसेट था, जिसमें मैथिली कोकिल विद्यापति, जो कि मैथिली भाषा के प्रसिद्ध कवि थे, उन्हें श्रद्धांजलि दी गई थी। ये कैसेट फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के दादा ताराचंद बड़जात्या जी को बहुत पसंद आया था। उन्होंने मुझे एक लेटर भेजा और कहा कि उन्हें ये कैसेट बहुत पसंद आया है।’
फिर एक दिन शारदा सिन्हा को राजश्री प्रोडक्शन से फोन आया और उन्हें बुलाकर गाने का ऑफर दिया गया। शारदा ने खुशी से इस ऑफर को स्वीकार किया और फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के गाने ‘कहे तो से सजना’ को अपनी आवाज दी, जिसे भाग्यश्री और सलमान खान पर फिल्माया गया था। ये गाना आज भी शारदा सिन्हा के नाम से जाना जाता है।
शारदा सिन्हा की आवाज का जादू
शारदा सिन्हा का संगीत सिर्फ गानों तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके गाने एक संस्कृति, एक परंपरा और एक विरासत को भी समेटे हुए थे। उनके गीतों में लोक जीवन की सुंदरता और माटी की खुशबू महसूस होती थी। उनकी आवाज में ऐसा जादू था कि जो भी उन्हें सुनता, वो उनकी गायकी में खो जाता। चाहे वो शादी-ब्याह के गीत हों या फिर छठ पूजा की धूमधाम, शारदा सिन्हा के गीतों ने हर मौके को खास बना दिया।
यह भी पढ़ें: मौत से पहले Sharda Sinha ने कही थी दिल को चीर देने वाली बात, रुला गए स्वर कोकिला के आखिरी शब्द
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 hr ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
2 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
3 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
5 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
7 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
7 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines