Sharda Sinha Funeral: ‘बिहार कोकिला’ (Bihar Kokila Sharda Sinha) कही जाने वाली भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस लोकगीत गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनकी मौत से देश में मातम पसर गया। छठ पूजा के दिनों में सिंगर के निधन से कहीं न कहीं भोजपुरी फैंस का दिल टूट गया है। गायिका ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। वो कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित थीं। आज शारदा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार (Sharda Sinha Funeral) की घोषणा खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी।
कब होगा अंतिम संस्कार (Sharda Sinha last rites)
5 नवंबर को शारदा सिन्हा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनकी मौत से परिवार समेत भोजपुरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। बीते दिन शारदा के पार्थिव शरीर को पटना ले जाया गया जहां आज यानी वीरवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 7 नवंबर को सुबह 9 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिंगर की अंत्येष्टि पूरे राजकीय सम्मान (Sharda Sinha state honors) के साथ की जाएगी जिसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री ने की है।
यह भी पढ़ें: Sharda Sinha का अंतिम संस्कार पटना में ही क्यों? बेटे ने बताया पिता से जुड़ा कनेक्शन
शारदा का अंतिम संस्कार वहीं होगा जहां पति का हुआ था
जानकारी के लिए बता दें कि डेढ़ महीने पहले ही शारदा के पति ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत से सिंगर को तगड़ा झटका लगा था। हालांकि वो साल 2018 से कैंसर से जूझ रही थीं, तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज (Sharda Sinha cremation Patna) के लिए लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके बेटे अंशुमन ने इस बात का ऐलान किया कि उनकी मां का अंतिम संस्कार भी वहीं होगा जहां उनके पिता का हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना में ऐतिहासिक और पवित्र स्थान गुलबी घाट पर किया जाएगा। इसी जगह पर उनके पति का भी अंतिम संस्कार हुआ था।
क्या थी शारदा की इच्छा (Sharda Sinha Chhath Puja)
शारदा सिन्हा को उनके शानदार करियर के लिए पद्म भूषण दिया गया था। वहीं उनके बेटे ने मौत के बाद बताया कि उनकी मां की इच्छा थी की उन्हें भारत रत्न मिले। वहीं लोगों ने भी इस बात में हामी भरते हुए सहमति जताई।
यह भी पढ़ें: Sharda Sinha Funeral: बिहार की बेटी की अंतिम यात्रा का पहला वीडियो, बेटा रो रोकर हुआ बेसुध
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
11 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
12 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
13 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
15 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
16 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines