Sharda Sinha Funeral: बिहार की बेटी की अंतिम यात्रा का पहला वीडियो, बेटा रो रोकर हुआ बेसुध

Sharda Sinha Funeral Update: भोजपुरी लोक गायिका शारदा सिन्हा ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में 5 नवंबर को अंतिम सांस ली। अब उनका पार्थिव शरीर बिहार पहुंच गया है और उनके बेटे अंशुमन का रो रोकर बुरा हाल है…

Sharda Sinha Funeral Update

Sharda Sinha Funeral Update: शारदा सिन्हा  (Sharda Sinha) का 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनकी मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। सिंगर की मौत से परिवार वाले बुरी तरह से टूट गए हैं। वहीं बेटे अंशुमन सिन्हा (Anshuman Sinha) का रो रोकर बुरा हाल है। सिंगर का पार्थिव शरीर पटना पहुंच गया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि सिंगर के चाहने वाले और उनके परिवार वाले वहां पर मौजूद हैं जो परिवार को इस दुखद घड़ी में ढांढस बंधा रहे हैं।

विज्ञापन

मां की मौत से बेटा हुआ बेसुध

बेटे के लिए अपनी मां को खोने का दर्द वही जानता है जो इस दर्द से गुजर रहा हो या गुजरा हो। भोजपुरी सिंगर शारदा सिन्हा की मौत से उनके बेटे अंशुमन सिन्हा पूरी तरह से टूट गए हैं। अस्पताल में भी वो अपनी मां के साथ थे और उनकी सेहत को लेकर लगातार अपडेट दे रहे थे। वहीं एक वीडियो में अंशुमन अपनी मां के पार्थिव शरीर को दुलार करते नजर आ रहे हैं। अंशुमन का इतना बुरा हाल है कि उसे संभालना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

फूलों से सजी गाड़ी में अंतिम यात्रा पर निकला पार्थिव शरीर 

शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर बिहार पहुंच गया है। वहां पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा जिसका ऐलान खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। सिंगर के अंतिम दर्शन के लिए भीड़ का लगना तो स्वाभाविक था ही। वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें फूलों से सजी गाड़ी में उनका पार्थिव शरीर रखा गया है।

शारदा के जन्म की काफी खुशी थी परिवार में

शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को बिहार में हुआ था। उनके जन्म की परिवार में काफी खुशी थी क्योंकि 35 साल के बाद किसी लड़की का जन्म हुआ था। शारदा का बचपन से ही संगीत में इंटरेस्ट था और शादी के बाद उनके पति ने भी उनके इस शौक में उनकी मदद की। वहीं ससुर का भी उन्हें काफी सपोर्ट मिला। सिंगर ने लोकगीत, छठ पूजा और शादी के गानों में अपनी स्पेशिलिटी बनाई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ