---विज्ञापन---

Video: पंचतत्व में विलीन हुईं Sharda Sinha, स्वर कोकिला के अंतिम संस्कार पर नम हुई हर आंख

Sharda Sinha Funeral: बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। शारदा सिन्हा को उनके बेटे अंशुमन ने मुखाग्नि दी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा को विदा किया गया।

---विज्ञापन---

Sharda Sinha Funeral: बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। शारदा सिन्हा को उनके बेटे अंशुमन ने मुखाग्नि दी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा को विदा किया गया। इस दौरान परिवार और मित्रों से लेकर कई राजनेता भी शारदा सिन्हा के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल हुए। मां को अंतिम विदाई देते हुए बेटे अंशुमन का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने अंशुमन को संभाला। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो और फोटो सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि शारदा सिन्हा को अंतिम विदाई देते हुए हर किसी की आंखें नम थीं।

---विज्ञापन---

अंतिम विदाई देने पहुंचे चाहने वाले

सोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार के कई वीडियो सामने आए हैं। बिहार की स्वर कोकिला को अंतिम विदाई देने के लिए उनके चाहने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि बीते दिन शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर को दिल्ली से पटना ले जाया गया था। इस दौरान भी शारदा सिन्हा के चाहने वाले उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। शारदा सिन्हा के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ी क्षति पहुंची है।

देखें वीडियो

गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार

लोक गायिका शारदा सिन्हा का अंतिम विदाई समारोह गुलबी घाट पर किया गया। इस दौरान उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए बीजेपी के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव समेत अन्य लोग पहुंचे थे। अपने गीतों के जरिए बिहार और भारत भर में मशहूर हुईं शारदा सिन्हा की अंतिम यात्रा में उनके बेटे अंशुमान ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान शारदा सिन्हा के चाहने वाले भी नजर आए।

---विज्ञापन---

छठ पर्व पर शारदा सिन्हा का निधन

गौरतलब है कि शारदा सिन्हा बीते कई दिनों से बीमार चल रही थी और अस्पताल में भर्ती थी। शारदा सिन्हा के बेटे ने उनको लेकर हर अपडेट फैंस के साथ शेयर किया, लेकिन शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहींं रही। उनके निधन पर हर कोई बेहद दुखी है। छठ के पर्व पर शारदा के गीत लोगों में एक अलग ही उत्साह और उमंग भर देते थे, लेकिन छठ के पहले दिन ही शारदा सिन्हा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़ें- तलाक की अफवाहों के बीच Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan को लेकर बड़ा अपडेट, क्या है नया मामला?

---विज्ञापन---

First published on: Nov 07, 2024 11:55 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola