---विज्ञापन---

Sharda Sinha के फ्यूनरल की पहली तस्वीर आई सामने, पंचतत्व में विलीन सिंगर

Sharda Sinha Funeral Latest Update: भोजपुरी इंडस्ट्री की दिग्गज लोक गायिका शारदा सिन्हा की मौत 5 नवंबर को हुई थी। आज उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ पटना में होने जा रहा है...

Sharda Sinha Funeral Latest Update: शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) के निधन को 3 दिन हो गए हैं। 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। बीते दिन उनके पैतृक स्थान पटना में उनके पार्थिव शरीर (Sharda Sinha Funeral) को ले जाया गया और अब कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्कार होने वाला है जिसकी पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है जिसमें व्हाइट कपड़ों में बेटे अंशुमन सिन्हा अपनी मां को कंधा देते नजर आ रहे हैं। शारदा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।


राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

शारदा सिन्हा के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। बीते दिन पार्थिव शरीर को दिल्ली से पटना ले जाया गया, जहां उनके चाहने वाले उनके अंतिम दर्शन करने के लिए आए। शारदा के दर्शन के लिए आने वालों का तांता लगा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sharda Sinha का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, छठी मैया की पूजा के दिन पंचतत्व में होंगी विलीन

---विज्ञापन---

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई दिग्गज हस्तियां सिंगर के अंतिम दर्शन करने के लिए आईं। सीएम ने ऐलान किया कि शारदा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

---विज्ञापन---

शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार हो गया है

गायिका शारदा सिन्हा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ हो गया है। इस मौके पर परिवार के लोग काफी भावुक दिखे और बेटे का तो रो रोकर बुरा हाल था।

यह भी पढ़ें: Sharda Sinha के बाद एक और पद्मश्री दिग्गज हॉस्पिटल में एडमिट, जानें कैसी है तबीयत?

First published on: Nov 07, 2024 10:00 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola