---विज्ञापन---

लोक गायिका Sharda Sinha का हुआ निधन, सदमे में पूरा परिवार, देशभर में पसरा मातम

Sharda Sinha Death News: लोक गायिका शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं रहीं। शारदा सिन्हा ने मंगलवार रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर दम तोड़ा है।

---विज्ञापन---

Sharda Sinha Death News: लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं रहीं। खबरों के मुताबिक शारदा सिन्हा ने मंगलवाल रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर आखिरी सांस ली। उनका निधन ब्लड कैंसर के चलते हुआ है। उनके खून में वायरस पूरी तरह से फैल चुका था।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Sharda Sinha (@shardasinha_official)

---विज्ञापन---

शारदा के बेटे ने शेयर की दुखद खबर 

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने सभी फैंस के साथ इस दुखद खबर को शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि- मां को छठी मैया ने अपने पास बुला लिया है। अब वो हमारे बीच नहीं रही। आपकी दुआएं और प्यार हमेशा हमारे साथ रहेगा।

---विज्ञापन---

 

वेंटिलेटर पर थीं शारदा सिन्हा 

आपको बता दें सोमवार रात को खबर आई थी कि शारदा की हालत काफी गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। साल 2018 में उन्हें मल्टिपल मायलोमा होने की खबर सामने आई थी। ये एक घातक किस्म का ब्लड कैंसर है। तभी से लगातार उनका इलाज चल रहा था, लेकिन अब मिल रही खबर के मुताबिक उनका निधन हो गया है।

---विज्ञापन---

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मां की तबीयत के बारे में जानकारी साझा की है। शारदा सिन्हा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव आकर अंशुमन ने बताया कि उनकी मां की हालत गंभीर है, लेकिन डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं। शारदा सिन्हा कैंसर से जूझ रही थीं और 26 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पति के निधन से लगा था शॉक

सितंबर में शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर का 80 साल की उम्र में ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हो गया था। इस दंपति की शादी को 54 साल हो चुके थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति के निधन के बाद शारदा सिन्हा गहरे सदमे में थीं और इस घटना के बाद उनकी तबियत और बिगड़ गई। अक्टूबर में जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो उनकी खाने-पीने की आदतों में भी समस्या आने लगी थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya से अलग होने के बाद Natasa Stankovic को कौन आया पसंद? पोस्ट से मची हलचल

First published on: Nov 05, 2024 10:17 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola