हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sharat Saxena Birthday: खलनायक से लेकर कॉमेडी तक हर किरदार में जंचे शरत सक्सेना

विज्ञापन

Sharat Saxena Birthday: शरत सक्सेना हिंदी फिल्म जगत के जाने-माने एक्टर्स में से एक हैं। साथ ही अबतक वो 250 फिल्में भी अपने नाम कर चुके हैं। शरत ने बॉलीवुड में अपना पहला कदम 70 के दौर में रखा और आज वो अपना 72 जन्मदिन (Happy Birthday Sharat Saxena) मना रहे हैं। शरत का जन्म 17 अगस्त को मध्य प्रदेश के सांता में हुआ था। साथ ही आपको बता दें कि शरत ने इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली-कम्यूनिकेशन से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है।

बताते चलें कि शरत ने अपने बॉलीवुड करियर में सक्सेसफुल होने के लिए काफी ज्यादा स्ट्रगल किया है, लेकिन बाद में उन्हें उनकी मेहनत का फल भी मिला। शरत के करियर की पहली फिल्म ‘बेनामी’ थी। जिसके बाद उन्हें काफी ज्यादा फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की हिट फिल्में जैसे ‘मिस्टर इंडिया’, बागवान , बजरंगी भाईजान, रेडी में सपोर्टिंग रोल के तौर पर काम किया। साथ ही मैथालॉजिकल शो ‘महाभारत’ में उनके कीचक के किरदार ने लोगों को काफी इम्प्रेस किया।

शरत ने खलनायक किरदार से सबको डराने के बाद कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया और अपने शरारती अंदाज और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते देखे गए। शरत इस उम्र में भी खुद को एक दम फिट रखते हैं। उनकी फिटनेस देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे।

विज्ञापन

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले शरत ने कहा था कि आज के समय में कोई भी पुराने कलाकारों के लिए स्क्रिप्ट नहीं लिखता है। आजकल पुराने अभिनेताओं को काम नहीं मिल रहा है, इसका कारण यह है की इस समय उनके लिए कोई भी स्क्रिप्ट लिखी ही नहीं जा रही है। इस वजह से मुझे या मेरे जैसे बाकी सीनियर एक्टर्स को काम नहीं मिल पा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola