टीवी की दुनिया पर बहू और बेटियां ही राज करती हैं। जिस तरह बॉलीवुड में मेल एक्टर्स का बोलबाला होता है, ठीक वैसे ही टीवी इंडस्ट्री पर फीमेल एक्ट्रेसेस की हुकूमत चलती है। कमाई के मामले में भी फीमेल एक्ट्रेसेस टीवी पर मेल एक्टर्स से आगे हैं। हालांकि, अब बाजी पलट गई है। अब एक एक्टर ने सभी को पछाड़ दिया है। अब कोई है, जो रुपाली गांगुली, दिव्यांका त्रिपाठी और जेनिफर विंगेट से ज्यादा फीस लेकर टीवी का हाईएस्ट पेड एक्टर बन गया है।
फीस के मामले में ‘अनुपमा’ को किसने चटाई धूल?
अब वो कौन है जिसने टीवी की ‘अनुपमा’ तक को पीछे छोड़ दिया? ये जानने के लिए तो फैंस भी एक्साइटेड होंगे। तो चलिए जानते हैं ये एक्टर कौन है? जिसने फीमेल एक्ट्रेसेस से भी ज्यादा फीस लेकर इतिहास रच दिया है। साथ ही ये भी पता करते हैं कि आखिर इसकी फीस कितनी है? तो आपको बता दें, ये शख्स कोई और नहीं बल्कि शरद केलकर हैं। शरद केलकर जल्द ही टीवी पर कमबैक करने जा रहे हैं। फिल्मों में लोगों को इम्प्रेस करने के बाद शरद फिर से टीवी पर लौट रहे हैं।
एक एपिसोड की कितनी फीस लेते हैं शरद केलकर?
ऐसे में उनकी एंट्री बेहद शानदार होने वाली है। जी टीवी के शो ‘तुम से तुम तक’ में उनके रोल के लिए उन्हें अच्छी मोटी रकम दी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरद केलकर को इस शो के लिए हर एपिसोड के करीब 3.5 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। दरअसल, चैनल को शरद पर पूरा भरोसा है और उन्हें लगता है कि वो इस फीस के हकदार हैं। हर एपिसोड के 3.5 लाख रुपये लेकर शरद इंडियन टीवी इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli Anushka Sharma का वीडियो देख लोग क्यों बोले ‘भाभी गुस्सा हैं’? Avneet Kaur से जोड़ा कनेक्शन
रुपाली गांगुली और जेनिफर विंगेट की फीस कितनी?
वहीं, रुपाली गांगुली शो ‘अनुपमा’ में एक एपिसोड के 3 से 3.5 लाख रुपये लेती हैं। जबकि जेनिफर विंगेट की फीस 1.5 लाख रुपये बताई जाती है। अब इन दोनों को पछाड़कर शरद आगे निकल गए हैं। आपको बता दें, शरद का हर शो कामयाब होता है और लोग उन्हें हर किरदार में पसंद करते हैं। ‘सिंदूर तेरा नाम का’, ‘सात फेरे’, ‘बैरी पिया’ और ‘कोई लौट के आया है’ जैसे शोज के लिए मशहूर हैं।
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
1 hr agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
2 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
4 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
4 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
5 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
10 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines