#Shara Breakup: रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ में शुरू हुई राकेश बापट (Raqesh Bapat) और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) की लव-स्टोरी का अब अंत हो गया है। ये जोड़ा अपने प्यारे रिश्ते के जरिए फैंस को कपल गोल देता नजर आता था। साथ ही सोशल मीडिया पर हैशटैग शारा (#Shara) काफी फेमस था। लेकिन इन दोनों सितारों ने बीते दिन अचानक से ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी राहें जुदा करने का ऐलान किया। जिसके बाद से ही फैंस काफी दुखी हैं।
राकेश बापट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा,’हम आप लोगों को ये बताना चाहते हैं कि मैं और शमिता अब एक साथ नहीं हैं। हम लोग एक दूसरे से ऐसी जगह मिले जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था। थैंक्यू सो मच शारा (Shara) फैमिली इस प्यार और सपोर्ट के लिए।’
राकेश बापट ने आगे लिखा,’मैं बहुत ही प्राइवेट इंसान हूं, कभी भी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा बातें वही करता। लेकिन हम चाहते थे कि ब्रेकअप की जानकारी आधिकारिक तौर पर फैंस को दें। आप लोगों को ये पता होना चाहिए। हमें पता है कि आप लोगों को सुनकर अच्छा नहीं लगेगा पर फिर भी अपना प्यार और सपोर्ट हमें देते रहिएगा।’
राकेश बापट के अलावा शमिता शेट्टी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी (Shamita Shetty Post) के जरिए दोनों के अलग होने का ऐलान किया है। बिग बॉस ओटीटी में मिले ये सितारे शो खत्म होने के बाद भी साथ थे। कई बार ये भी खबरें आईं कि ये जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि इस बीच दोनों के ब्रेकअप की खबर ने फैंस को तगड़ा झटका दिया है। एक साल के अंदर ही शारा का अंत होने से फैंस काफी दुखी हैं।
संबंधित खबरें
'मुझे किडनैप कर लिया...', 'लॉक अप 2' फेम आकांक्षा चौधरी के साथ हुई बदसलूकी
5 mins agoरणबीर कपूर ने गाया YJHD का 'कबीरा' गाना, दुर्गा पूजा पंडाल से वीडियो वायरल
1 hr agoप्रभास की Spirit की रिलीज डेट रिवील, रणबीर कपूर की 'रामायण' से होगा क्लैश?
2 hrs agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
3 hrs agoनीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
4 hrs ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
4 hrs ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
5 hrs ago'मेरे 22 करोड़ हड़पे…', SC से राहत मिलते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' के फैन हुए एसएस राजामौली, नए ट्रेलर की जमकर की तारीफ
7 hrs ago'जेलर 2' और 'राणाबाली' ने करोड़ों की कमाई कर लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें कलेक्शन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines