Shanthi Priya Birthday: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की साल 1991 में आई फिल्म ‘सौगंध’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शांति प्रिया (Shanthi Priya) अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। शांति प्रिया का जन्म आंध्र प्रदेश का राजमहेंद्रवरम शहर में हुआ था। अक्षय के साथ इस फिल्म में काम करने के बाद एक्ट्रेस अचानक ही फिल्मी दुनिया से गायब सी हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने इसी साल इंडस्ट्री में वापसी की और साथ ही एक्टर को लेकर कई खुलासे किए, जो काफी चौकाने वाले हैं। शांति प्रिया ने बताया कि ‘अक्षय कुमार ने उसने काम मांगने पर कहा था कि तुम एक्ट्रेस नहीं बन सकती’।
इसके बाद अक्षय कुमार और शांति प्रिया सुर्खियों में आ गई थीं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय को लेकर कई राज खोले। एक्ट्रेस ने बताया कि ‘सौगंध में काम करने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था, जिसके बाद उन्होंने जह इंडस्ट्री में वापसी करनी चाही तो उन्होंने अक्षय से काम मांगा’।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस के बाद अब OTT पर ‘गदर’ मचाएंगे ‘तारा सिंह’, SRK की फिल्म को पछाड़ इस दिन रिलीज होगी Gadar 2
‘सोनाक्षी से कहा ये मेरी पहली हिरोइन थी…’
शांति प्रिया ने आगे बात करते हुए बताया कि ‘लेकिन अक्षय कुमार ने उनसे ये कह कर पल्ला झाड़ लिया कि तुम जानती हो ना तुम हीरोइन नहीं बन सकती है…?’। अपने इंरटव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि ‘जब ‘हॉलीडे’ की शूटिंग चल रही थी जब मैं वहां सेट पर गई थी, जहां अक्षय कुमार मौजूद थे। मैंने उसे कहा कि मैं वापसी करना चाहती हूं’।
एक्ट्रेस ने बताया कि ‘तब उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं क्या कर रही हूं? मेरे बच्चे कैसे हैं?’। इसके बाद उन्होंने मुझे सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) से भी मिलवाया और उनको बताया कि मैं उनकी पहली हीरोइन हूं’।
‘तुम हिरोइन नहीं बन सकती…’
शांति प्रिया ने आगे बताया कि ‘इसके बाद हमने फिर बात करती शुरु की। मैंने अक्षय से कहा कि मैं वापसी करना चाहती हूं तो उनके पास कुछ अच्छा हो तो मुझे बताएं’। शांति ने बताया कि ‘मेरी इस बात पर अक्षय ने जवाब देते हुए कहा कि मैं पहले जैसी ही दिखती हूं’। शांति ने बताया कि ‘इसके बाद अक्षय ने मुझे असलियत से वाकिफ कराते हुए कहा कि तुम्हें पता है ना तुम हीरोइन नहीं बन सकती हो, राइट?’।
Akshay Kumar ने एक्ट्रेस को कर दिया इग्नोर?
शांति प्रिया (Shanthi Priya) ने आगे बताया कि ‘सेट से लौटने के बाद मैंने उनको कई फोन और मैसेज किए, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। तब मैंने सीखा कि इंडस्ट्री में किसी से भी उम्मीद लगाना बेकार है’। साथ ही अपने इंटरव्यू में बात करते हुए शांति प्रिया ने आगे बताया था कि ‘मैं जब एक्ट्रेस से मिली तो मुझे लगा था कि वो मेरी कुछ मदद करेंगे, लेकिन बाद में ये अहसास हुआ कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी से भी उम्मीद नहीं लगानी चाहिए’।
35 की उम्र में हो गई थीं विधवा
बता दें कि शांति प्रिया (Shanthi Priya) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं। साल 1991 में फिल्म ‘सौगंध’ में नजर आने के बाद शांति प्रिया ने साल 1999 में एक्टर सिद्धार्थ रे (Siddharth Ray) से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हुए, लेकिन दोनों की खुशहाल जिंदगी उम्रभर के लिए ठहर नहीं पाईं। साल साल 2004 में हार्ट अटैक से सिद्धार्थ का निधन हो गया। उस वक्त शांति महज 35 साल की थीं।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
5 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
16 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
20 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
23 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines