Shantanu Maheshwari: पॉपुलर एक्टर शांतनु माहेश्वरी को हाल ही में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लवर के रोल में देखा गया था। एक्टर को इस फिल्म के लिए काफी तारीफ भी मिली। इसके अलावा उन्होंने ‘दिल दोस्ती डांस’, ‘नच बलिए 9’, ‘ये है आशिकी’, ‘गर्ल्स ऑन टॉप’, ‘झलक दिखलाजा’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी काम किया है। हर शो में शांतनु को फैंस का प्यार मिला। वहीं, अब लगता है उनकी लाइफ में रियल लव की एंट्री हो रही है।
शांतनु माहेश्वरी ने किसे किया प्रपोज?
एक्टर की लाइफ में अब एक हसीना की एंट्री की खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि शांतनु माहेश्वरी ने अपनी लेडी लव को सरेआम प्रपोज कर दिया है। इतना ही नहीं वो लड़की कौन है? अब उसे लेकर भी कुछ जानकारी सामने आई है। बता दें, शांतनु माहेश्वरी की गर्लफ्रेंड का नाम काव्या बताया जा रहा है। हालांकि, ये कौन है अभी तक उसे लेकर कोई खास खुलासा नहीं हुआ है। अब ये लड़की वाला चक्कर अचानक कहां से सामने आया ये भी जान लेते हैं।
फिल्मी अंदाज में पूछा सवाल
दरअसल, एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। एक्टर की इस फोटो ने फैंस का अटेंशन ग्रैब कर लिया क्योंकि इसमें वो एक लड़की को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। शांतनु माहेश्वरी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। इसमें वो एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। फोटो में एक्टर ने अपने हाथ में एक बोर्ड पकड़ा हुआ है। इस पर लिखा है, ‘काव्या, हां कब बोलोगी?’ अब एक्टर इतने प्यार से किसे हां बोलने को कह रहे हैं ये जानने के लिए तो उनके फैंस भी बेताब हैं। ये काव्या कौन हैं अब फैंस भी यही सवाल कर रहे हैं। साथ ही फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि काव्या ने शांतनु माहेश्वरी को हां कहा या नहीं?
यह भी पढ़ें: Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड करना चाहती थीं Bigg Boss होस्ट, मेकर्स ने कर दिया Ghost
क्या है पोस्ट का सच?
फिलहाल शांतनु माहेश्वरी का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी ये कंफर्म नहीं किया जा सकता कि ये काव्या उनकी गर्लफ्रेंड है। हो सकता है कि ये पोस्ट बाद में उनके किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा निकले। ऐसे में जब तक वो खुद सामने से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं करते कुछ भी नहीं कहा जा सकता। लेकिन ये पोस्ट देखने के बाद शांतनु माहेश्वरी के फैंस बेहद खुश हो गए हैं। हर तरफ अब इसी बात की चर्चा हो रही है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines